फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Jyotish Mahakumbh CM Dhami said will consider setting up International Astrology University

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष विवि बनाने पर करेंगे विचार

Tue, 27 Dec 2022 01:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Dec 2022 01:00 PM IST
सार

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित महाकुंभ में शामिल हुए 83 ज्योतिषाचार्यों को सीएम धामी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि वेद, पुराण, उपनिषद आदि महान ग्रंथों को हमें प्रदान करने वाले ऋषि केवल कर्मकांडी मात्र नहीं थे, बल्कि महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने मानव की भलाई के लिए नई-नई वैज्ञानिक मान्यताएं स्थापित कीं।

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh CM Dhami said will consider setting up International Astrology University
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वेदों में पूरे ब्रह्मांड का रहस्य समाया है, इस रहस्य को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र को जानना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री सोमवार को पांचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के समापन समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


आचार्य इंदु प्रकाश की उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड ज्योतिष परिषद का भी गठन किया है, जिससे हमारी भावी पीढ़ी भी इस विज्ञान का लाभ उठाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित महाकुंभ में शामिल हुए 83 ज्योतिषाचार्यों को सीएम धामी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ज्योतिष शास्त्र का पुराना इतिहास रहा है। देवभूमि ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, संस्कृति एवं वेदों की भूमि है। यहां अनेक ऋषि-मुनियों एवं हमारे पूर्वजों ने यज्ञ किए, ज्ञान-विज्ञान का संदेश दिया।

कहा कि भारत की महान भूमि ज्ञान, कर्म, उपासना के साथ-साथ लौकिक और अलौकिक विधाओं और रहस्यों को उजागर करने वाली भूमि है। ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा नेत्र है जो भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों काल को देख सकता है। यह शास्त्र भौतिक, आध्यात्मिक और दैविक विचारों का समन्वय है।

इससे पूर्व अमर उजाला के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर ने मुख्यमंत्री व मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। ग्राफिक एरा के संस्थापक कमल घनसाला ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। अमर उजाला के महाप्रबंधक डीडी जोशी व टीम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, ग्राफिक एरा के संस्थापक कमल घनसाला, ज्योतिषाचार्य अजय भांबी, आचार्य सतीश शर्मा, जय गोविंद शास्त्री, आचार्य संजीव श्रीवास्त, विनोद त्यागी, दीप शिखा मिश्रा शामिल थे। 

कर्मकांडी नहीं, महान वैज्ञानिक भी थे ऋषि मुनि
सीएम ने कहा कि वेद, पुराण, उपनिषद आदि महान ग्रंथों को हमें प्रदान करने वाले ऋषि केवल कर्मकांडी मात्र नहीं थे, बल्कि महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने मानव की भलाई के लिए नई-नई वैज्ञानिक मान्यताएं स्थापित कीं।

नासा ने भी माना है ज्योतिष का लोहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ एंसेंट इंडियन नॉलेज सिस्टम को भी समझना होगा। आज नासा भी मानने लगा है कि भारतीय ज्योतिष विज्ञान के द्वारा बहुत सी खगोलीय घटनाओं को भली प्रकार समझा जा सकता है। ज्वार, भाटा, सूर्य ग्रहण ,चंद्र ग्रहण आदि घटनाएं इसके उदाहरण हैं।

संस्कृत कंप्यूटर के लिए सर्वश्रेष्ठ
उन्होंने कहा कि आज का युग कंप्यूटर का युग है, और आज वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया कि बोलने वाले कंप्यूटर के लिए जो सर्वश्रेष्ठ भाषा है, वो संस्कृत है।

ये भी पढ़ें...Ankita murder Case:  सीबीआई जांच कराने के लिए धरने पर बैठे हरीश रावत, बोले- इन सवालों के नहीं मिले हैं जवाब

आचार्य इंदु शेखर को लाइफ टाइम अचीवमेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रख्यात ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश को ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed