फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar ujala jyotish mahakumbh 2019 will held on 1st and 2nd May in dehradun

अपना भविष्य और पूर्वजन्म जानना है तो चले आइए,1 और 2 मई को आपसे रूबरू होंगे देश के नामी ज्योतिष

Fri, 12 Apr 2019 11:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala jyotish mahakumbh 2019 will held on 1st and 2nd May in dehradun
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला

चौथा अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ एक व दो मई को होगा। एक बार फिर दूनवासियों को भविष्य का अनुमान लगाने की  विभिन्न पद्धतियों के देशभर के 150 से ज्यादा विशेषज्ञों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी।

विज्ञापन


उद्घाटन ग्राफिक एरा परिसर में एक मई को सुबह नौ बजे होगा। उद्घाटन के तत्काल बाद आमजन के लिए निशुल्क परामर्श का कार्यक्रम होगा। इसमें आमजन ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, रत्न शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, पादरेखा विशेषज्ञ, वास्तुविद और भविष्य का अनुमान लगाने वाली विभिन्न विधाओं के विद्वानों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। परामर्श के लिए मौका पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। 
विज्ञापन


यह कार्यक्रम 2-3 मार्च को होना प्रस्तावित था, मगर पुलवामा हमले के बाद उपजी स्थितियों के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया था। ग्रहों की चाल, राशि के दोष, भविष्य का अनुमान और भी बहुत से ऐसे सवाल आपको जीवन में अक्सर परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके जीवन से जुडे़ इन्हीं सब सवालों के जवाब लेकर आ रहा है अमर उजाला-ग्राफि क एरा ज्योतिष महाकुंभ। पिछले तीन वर्षों में ज्योतिष महाकुंभ के सफ ल आयोजन की श्रृंखला में भविष्य का अनुमान लगाने वाली विभिन्न पद्धतियों को लेकर विद्वानों के बीच विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन एक मई को ग्राफि क एरा विश्वविद्यालय, क्लेमेंटटाउन के सभागार में उद्घाटन सत्र व निशुल्क परामर्श का होगा। शाम को भविष्य का अनुमान लगाने वाली  भिन्न-भिन्न प्रकार की विधाओं पर संवाद सत्र चलेंगे।

दूसरे दिन दो मई को सुबह 10  बजे से ग्राफिक एरा सभागार में ही संवाद के सत्र चलेंगे। इनमें शहर के आमजन भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें पंजीकरण करना होगा। ध्यान रहे यह परामर्श का सत्र नहीं होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से ग्राफि क एरा विवि परिसर में ही ज्योतिषियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

पिछले तीन वर्षों के ज्योतिष महाकुंभ की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिषी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को विविध प्रकार के सम्मान प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।

इसलिए होता है ज्योतिष महाकुंभ
ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन का मूल उद्देश्य ज्योतिषियों के लिए मंच तैयार करना है, जहां वे मिलें-जुलें और भविष्य का अनुमान लगाने वाली विधाओं के विभिन्न अनुभवों को साझा करें। ज्योतिष के क्षेत्र मे कुछ अनुपम करने की प्रतिस्पर्धा और शोध का माहौल बनाना इस आयोजन की मूल भावना है।

पहले आओ पहले पाओ
निशुल्क ज्योतिष परामर्श का मौका पहले और पहले पाओ आधार पर ही मिलेगा। 

देश के सेलिब्रिटी ज्योतिषियों को होगा जमावड़ा
ज्योतिष महाकुंभ में इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटी ज्योतिषीगण आ रहे हैं, यह हम आपको जल्द बताएंगे। सब कुछ जानने के लिए अमर उजाला समाचार पत्र और AmarUjala.Com से जुड़े रहिए।

ज्योतिष महाकुंभ अब होगा ध्यान-योग, आयुर्वेद, ज्योतिष महाकुंभ
दून का बेहद लोकप्रिय ज्योतिष महाकुंभ अब ध्यान-योग, आयुर्वेद, ज्योतिष महाकुंभ के नाम से जाना जाएगा। इस आयोजन को विस्तार देने के मद्देनजर यह बदलाव किया जा रहा है। तीनों ही विधाओं के आपसी रिश्ते और उपयोगिता जगजाहिर है। इसके तहत वर्ष में ज्योतिष, ध्यान-योग और आयुर्वेद के सिलसिलेवार तीन महाकुंभ उत्तराखंड में आयोजित किए जाएंगे। 

किसी जानकारी के लिए व्हाट्सएप करें- 9675501604, 7617566171

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed