फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Impact: Travel leave of teachers and employees restored in Uttarakhand

Amar Ujala Impact: उत्तराखंड में शिक्षकों और कर्मचारियों का यात्रा अवकाश हुआ बहाल, आदेश जारी

Tue, 15 Aug 2023 09:03 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Aug 2023 09:03 AM IST
सार

प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों को पूर्व में यात्रा अवकाश मिलता रहा है, लेकिन वर्ष 2018 में शासन की ओर से इस पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
Amar Ujala Impact: Travel leave of teachers and employees restored in Uttarakhand
यात्रा अवकाश का आदेश जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के शिक्षकों और कर्मचारियों को साल में एक बार यात्रा अवकाश मिलेगा। अमर उजाला के पांच अगस्त के अंक में इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया। लगभग 75 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों को पूर्व में यात्रा अवकाश मिलता रहा है, लेकिन वर्ष 2018 में शासन की ओर से इस पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, उच्च शिक्षा के शिक्षकों को पहले से यह अवकाश मिलता रहा है। यही वजह है कि बेसिक और माध्यमिक के शिक्षक भी उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर यात्रा अवकाश बहाल करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


चार अगस्त 2023 को शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक हुई थी। बैठक में शिक्षकों को यात्रा अवकाश दिए जाने सहित कई मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद अब शिक्षा महानिदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया कि यात्रा अवकाश के संबंध में शासन ने अलग निर्देश प्राप्त होने तक शिक्षकों और कर्मचारियों को पहले की तरह यात्रा अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश के बीएड बेरोजगारों की अब सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य फैसले पर है नजर, 22 अगस्त को सुनवाई


यात्रा अवकाश साल में एक बार दिया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और प्रांतीय महामंत्री आरपी पैन्यूली ने कहा, इस आदेश से शिक्षकों को फिर से यात्रा अवकाश मिल सकेगा। संगठन की ओर से पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। शासन ने शिक्षकों की कुछ अन्य मांगों पर भी जल्द अमल करने का आश्वासन दिया है।

संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रामन और अपर सचिव योगेंद्र यादव से मिलकर उन्हें शिक्षकों की लंबित समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, शासन ने शिक्षकों की पदोन्नति का आश्वासन दिया है। शासन का कहना है इस मसले के साथ ही तबादलों के लिए विकल्प न भर पाने वाले शिक्षकों के प्रकरण को जल्द निपटा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed