{"_id":"fd04e5a7ae758b18e8527eb7f64158cd","slug":"amar-ujala-father-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने लाडलों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने लाडलों को किया पुरस्कृत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
फादर्स डे पर अपने पिता के प्रति लेखनी के जरिये प्यार और सम्मान दर्शाने वाले 15 लाडलों को अमर उजाला ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
सम्मान करते हुए किया पुरस्कृत
इनमें से किसी ने कविता के जरिये अपने पिता के संघर्ष को याद किया तो किसी ने लेख के जरिये पिता को दुनिया का बेहतरीन इंसान बताया है। अमर उजाला इनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए इन्हें पुरस्कृत किया।
अपने पिता के प्रति बेहतर भावनाएं अभिव्यक्त करके पुरस्कार जीतने वालों में प्रदीप जुगरान, ज्योति जोशी, प्रभात अग्रवाल, श्यामा, गरिमा, आकांक्षा, श्रुति सक्सेना, सबा इस्लाम, शौर्य गैरोला, गिरीश लखेड़ा, नीति सक्सेना, स्निग्धा थपलियाल, उपासना कनौजिया और सानिध्य राणा शामिल हैं।
विज्ञापन
इन प्रतिभागियों को सोमवार दोपहर 12 बजे अमर उजाला कार्यालय में पुरस्कार दिए गए।
गौरतलब है कि फादर्स डे पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से पिता के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
इसमें पूरे प्रदेश से हजारों लोगों ने पिता के प्रति अपनी भावनाओं को कविता और लेखों के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 15 लोगों की श्रेष्ठ रचनाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन