अमर उजाला एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में एक साल में 5.33 फीसदी बढ़ी महंगाई दर
- 2018 की तुलना में 2019 में हुई करीब साढ़े पांच प्रतिशत की वृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पिछले एक साल में महंगाई ने रिकॉर्ड छलांग लगाई है। वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2019 में प्रदेश की महंगाई दर करीब साढ़े पांच प्रतिशत बढ़ कर 7.82 हो गई है। आंकड़े बता रहे हैं कि 2018 में लोगाें को जो राहत मिली थी, वह 2019 दिसंबर तक आते-आते पूरी तरह से धुल गई।
प्रदेश में महंगाई के बहुत अधिक न होने का दावा भी किया जाता रहा है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़े इससे बिल्कुल उलट तस्वीर पेश कर रहे हैं। यह साफ जाहिर हो रहा है कि लोग 2018 में महंगाई के मामले में राहत में थे। 2019 में यह तस्वीर बिल्कुल ही बदल गई। इस एक साल में महंगाई में 5.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
पड़ोसी राज्य हिमाचल से तुलना करने वाला उत्तराखंड अपने इस पड़ोसी राज्य से महंगाई को कम रखने के मामले में पिछड़ गया है। हिमाचल में प्रदेश के मुकाबले महंगाई दर कम है। बड़े भाई का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश जरूर उत्तराखंड से महंगा है।
प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले महंगाई अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 8.19 और शहरी क्षेत्रों में 7.27 पाई गई है। महंगाई दर का निर्धारण करने के लिए खाद्य वस्तुओं और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं को आधार बनाया गया है। साफ है कि महंगाई की मार सबसे अधिक रसोई पर और अन्य दैनिक जीवन पर पड़ी है।
उत्तराखंड में महंगाई दर
दिसंबर 2018 2.49
दिसंबर 2017 5.92
कहां कितनी महंगाई (प्रतिशत में, दिसंबर 2019 )
उत्तराखंड 7.82
हिमाचल प्रदेश 6.48
उत्तर प्रदेश 8.92
हरियाणा 7.40
(स्रोत- केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय)
प्रदेश में महंगाई का कुल मिलाकर प्रभाव देखा जाए तो अधिक नहीं है। कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ा है, श्रमिकों की मजदूरी में भी इजाफा हुआ है। इससे स्थिति संतुलित हुई है।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री