फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Exclusive: construction of the Saung Dam will begin in March, will be ready in a year

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मार्च में शुरू होगा सौंग बांध का निर्माण, एक साल में बनकर होगा तैयार

Thu, 03 Dec 2020 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Dec 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: construction of the Saung Dam will begin in March, will be ready in a year
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सौंग बांध परियोजना के लिए सरकार ने समय सीमा तय कर दी है। इसके हिसाब से बांध मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


सौंग बांध परियोजना को हाल ही में पर्यावरणीय स्वीकृति मिली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि शिलान्यास होेने के एक साल के अंदर ही बांध का निर्माण किया जाएगा। अब प्रदेश सरकार ने शिलान्यास से लेकर निर्माण तक की समय सीमा तय कर दी है।
विज्ञापन


यह बांध सिंचाई विभाग को बनाना है। सिंचाई विभाग के मुताबिक मार्च माह में हर हाल में बांध के निर्माण कार्य की शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इसके एक साल के अंदर ही बांध का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई की अन्य परियोजनाओं की समय सीमा भी तय होगी

सिंचाई विभाग इस समय प्रदेश में अन्य कई महत्वपूर्ण झीलेें बना रहा है। इनमें से सूर्यधार झील तो बनकर तैयार हो चुकी है। इसके अलावा गैरसैंण में सिंचाई विभाग झील बना रहा है। विभाग के मुताबिक ल्वाली, स्यूंशी, खैरासैंण, सतपुली सहित करीब दस स्थानों पर झीलें बनाई जानी हैं। यह झीलें बारिश के पानी को रोकने के काम आएंगी। इनके आधार पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इन झीलों को समय से पूरा करने को कहा गया है। सिंचाई विभाग इन झीलों के निर्माण की समय सीमा भी तय कर रहा है। 

विज्ञान परिषद ने चिह्नित किए स्थान, सिंचाई विभाग को मिला काम 

झीलों या जलाशयों को बनाने के लिए स्थानों को चिह्नित करने का काम उत्तराखंड विज्ञान परिषद को सौंपा गया था। परिषद ने यह काम पूरा कर लिया है और सिंचाई विभाग को इन झीलोें या जलाशयों को बनाने के लिए कहा गया है। 
 
फायदा : चुनाव में भी काम आएगी यह परियोजना

तय समय पर यह परियोजना बन जाती है तो सरकार को इसका फायदा चुनाव में भी मिलेगा। जमरानी के साथ ही सौंग परियोजना पर कई लोगों की निगाह है। देहरादून की पेयजल किल्लत, सौंग घाटी का पर्यटन आदि इसके फायदे गिनाए जा रहे हैं। सूर्यधार जलाशय बनाया जा चुका है। 


सौंग बांध का शिलान्यास मार्च माह में होगा। यह तय किया जा चुका है। इसके साथ ही अन्य जलाशयों के निर्माण के लिए भी समय सीमा तय करने का अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। इन झीलों और जलाशयों का राज्य को बहुत अधिक फायदा होगा। इन झीलों को आधार बनाकर पर्यटन, रोजगार आदि की दिशा में काम किया जा रहा है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed