आयुष्मान योजना को लेकर कोई सवाल कर रहा है परेशान, तो यहां मिलेंगे सारे जवाब, बस करें ये काम
आपका परिवार अटल आयुष्मान योजना में शामिल है या नहीं? आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं? योजना का लाभ लेने के लिए आपको क्या करना होगा? परिवार के नए सदस्यों के नाम कैसे जोड़े जा सकते हैं? नाम जोड़ने और कार्ड बनाने के बाद योजना का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा? ऐसे कई सवाल आपके मन में भी होंगे। अमर उजाला आपको मौका दे रहा है अटल आयुष्मान योजना के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने का...
योजना के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर में बृहस्पतिवार 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे से संवाद का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, योजना की नोडल अफसर डा. सरोज नैथानी समेत पूरी टीम अमर उजाला कार्यालय में मौजूद रहकर आपके सवालों का जवाब देगी।
यहां पूछें सवाल
आप अपनी शिकायत या सवाल, फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप या सीधे फोन करके हम तक पहुंचा सकते हैं। फेसबुक और ट्विटर पर आप जो सवाल पोस्ट करेंगे, उनका जवाब भी मिलेगा। यह संवाद फेसबुक पर लाइव भी देखा और सुना जा सकेगा।
फेसबुक पर ऐसे भेजें सवाल : अपने फेसबुक में सर्च बार में जाकर Amar Ujala Dehradun टाइप करें। इसके बाद अमर उजाला देहरादून का पेज खुलेगा। इस पेज के इनबॉक्स में अपना सवाल पोस्ट कर दें। इन सवालों के जवाब आपको फेसबुक लाइव के जरिए मिल सकेंगे।
वॉट्सएप पर इस नंबर पर भेजें सवाल : 7617566171 (केवल वॉट्सएप के लिए) 27 दिसंबर 2018 को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक यहां करें कॉल : 9675201318, 9675201319