फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Dandiya Night October 11 singer Ruchika Jangid will perform Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: अमर उजाला डांडिया नाइट...रुचिका जांगिड़ की दमदार आवाज से शाम बनेगी यादगार, जानें और क्या है खास

Wed, 08 Oct 2025 02:55 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Oct 2025 02:55 PM IST
सार

अमर उजाला डांडिया नाइट की शाम को गायिका रुचिका जांगिड़ अपनी आवाज से यादगार बनाएंगी। 11 अक्तूबर को जीएमएस रोड चौधरी राजेंद्र सिंह मेमोरियल फार्म हाउस में डांडिया नाइट का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Dandiya Night October 11 singer Ruchika Jangid will perform Dehradun Uttarakhand news in hindi
अमर उजाला डांडिया नाइट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दूनवासियों के त्योहारी सीजन को खास और यादगार बनाने के लिए अमर उजाला डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आज से अमर उजाला कार्यालय से निशुल्क पास प्राप्त कर सकते हैं। 11 अक्तूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका रुचिका जांगिड़ अपनी दमदार आवाज से खास बनाएंगी।

विज्ञापन


बॉलीवुड और नॉन-बॉलीवुड गरबा गीतों की धुनों के बीच रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और विशाल मंच इस आयोजन को यादगार बना देंगे। दोस्तों और परिवार संग देर रात तक आप भी इस कार्यक्रम में थिरक सकते हैं।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम शाम सात बजे से जीएमएस रोड स्थित चौधरी राजेंद्र सिंह मेमोरियल फार्म हाउस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रथम एक हजार इच्छुक प्रतिभागी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन से पंजीकरण कर निशुल्क पास प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक पास पर सिर्फ दो व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा। आप बुधवार से शनिवार तक सुबह 11 से शाम छह बजे के बीच अमर उजाला कार्यालय, पटेलनगर से निशुल्क पास प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 7617402224 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

कार्यक्रम में चुने जाएंगे
बेस्ट डांस परफॉर्मेंस मेल एंड फीमेल 
बेस्ट डांस कपल
बेस्ट मेकओवर
बेस्ट ड्रेस फीमेल
बेस्ट हेयर स्टाइल



यह हैं कार्यक्रम के सहयोगी
कार्यक्रम को खास बनाने के लिए हाइप इंपैक्स, शानवी हीरो, आदित्य ग्रीन पावर, दून डिफेंस ड्रीमर्स, दिव्या मैम दैनिक स्कूल, दून वर्ल्ड स्कूल, ग्रीनवुड हिल्स स्कूल, बबूल पत्ता स्टोर और वेन्यू पार्टनर चौधरी राजेंद्र सिंह मेमोरियल फार्म हाउस हमारे सहयोगी हैं।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पेपर लीक मामला; खालिद और साबिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी, दोनों को जिला अदालत में किया गया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed