फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala corona vaccination campaign : vaccine dose end fast in haridwar villages center

अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : पहले निकलते नहीं थे घर से, अब टीका खत्म हो रहा झट से 

Mon, 14 Jun 2021 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jun 2021 03:32 PM IST
सार

ग्राम विकास अधिकारी ताहिर हसन ने बताया कि गांव के लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने का उत्साह दिखाई दे रहा था। शाम छह बजे तक लोग वैक्सीन लगवाने आते रहे।

विज्ञापन
amar ujala corona vaccination campaign : vaccine dose end fast in haridwar villages center
कोरोना का टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पहले हरिद्वार जिले के जिन गांवों में लोग कोरोना का टीका लगवाने से झिझकते थे, वहां अब उत्साह का आलम यह है कि चंद घंटों में ही डोज ही खत्म हो जा रही है। नगला इमरती गांव में दूसरे दिन आयोजित टीकाकरण शिविर में वैक्सीन खत्म होने पर कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 111 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब दो दिन बाद गांव में दोबारा शिविर लगेगा।

विज्ञापन


अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : 25 किमी दूर था टीका, लेकिन नहीं हारा हौसला
विज्ञापन


रविवार को नगला इमारती गांव में निवर्तमान प्रधान खलील अहमद के घर के बाहर दूसरे दिन टीकाकरण शिविर लगा। सुबह से ही ग्रामीणों में वैक्सीनेशन के लिए उत्साह दिखाई दिया। लोग निवर्तमान प्रधान के कहने पर समय से सेंटर पर पहुंच गए थे। इसी बीच क्षेत्र के लेखपाल राहुल चौहान भी केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों की सराहना की। दोपहर तीन बजे तक 45 वर्ष से अधिक वाले 111 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डोज खत्म होने से वैक्सीनेशन रोकना पड़ा। इस पर अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दोबारा टीके की डोज मंगाने की बात कही, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देहरादून जाने की बात कहकर डोज मंगाने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि दो दिन बाद गांव में दोबारा टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी लोग वैक्सीनेशन के लिए आते रहे।

ऐसे में उनको निराश लौटना पड़ा। ग्राम विकास अधिकारी ताहिर हसन ने बताया कि गांव के लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने का उत्साह दिखाई दे रहा था। शाम छह बजे तक लोग वैक्सीन लगवाने आते रहे। यदि पर्याप्त डोज होती तो अन्य कई लोगों को वैक्सीन लग जाती। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब मंगलवार को शिविर लगेगा। मौके पर मनोज कुमार, मास्टर इरशाद, अताउर्रहमान, जब्बार, इरफान, वाजिद मौजूद थे।

गांव-गांव जाकर वैक्सीनेशन की अलख जगा रहे बुजुर्ग 

खानपुर में ऊर्जा निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी और एक किसान क्षेत्र के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं। दोनों बुजुर्गों ने शुरुआती दौर में ही कोविड टीकाकरण कराकर आसपास के लोगों में इसके प्रति पनप रही भ्रांतियों को दूर करने का काम किया। अब तक लक्सर क्षेत्र में लगभग 22 हजार लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

कस्बा निवासी मामचंद वर्मा ऊर्जा निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वहीं, लक्सर विकासखंड क्षेत्र के कुंआखेड़ा गांव निवासी कालूराम खेती के साथ-साथ सामाजिक कार्यों से भी जुडे़ रहते हैं। सामाजिक सहभागिता के कारण क्षेत्र के काफी लोग उनसे सलाह मशवरा लेते रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लक्सर में 25 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू कर दिया था।

दोनों वरिष्ठ नागरिक शुरुआती दौर में ही कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं। कालूराम ने खुद वैक्सीन लगवाने के बाद ढाढेकी, कुंआखेड़ा, भुरना, भुरनी, खेड़ी, दाबकी, लक्सर, अकोढ़ा, मुंडाखेड़ा, केहड़ा आदि गांवों के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।

वहीं, मामचंद वर्मा ने नगर क्षेत्र के साथ-साथ शेखपुरी, गंगनौली, सेठपुर, सैदाबाद, रायसी बिजोपुरा, मोहम्मद बुजुर्ग सहित एक दर्जन गांवों के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों बुजुर्ग लोगों की प्रेरणा से अब तक लगभग 1200 लोग कोविड वैक्सीनेशन करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed