फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala corona vaccination campaign : effect is visible, vaccine dosage ends but people line not

अमर उजाला टीकाकरण अभियान : दिखने लगा असर, टीके की डोज हो रही खत्म पर लाइन नहीं

Fri, 11 Jun 2021 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खानपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Jun 2021 04:08 PM IST
सार

हरिद्वार जिले के खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि गांव में वैक्सीन की 60 डोज भेजी गई थी, लेकिन दोपहर तक सभी डोज खत्म हो गई। इसके बाद भी ग्रामीण केंद्र पर आते रहे।

विज्ञापन
amar ujala corona vaccination campaign : effect is visible, vaccine dosage ends but people line not
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ ही अमर उजाला के ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान का असर अब देहात तक होने लगा है। पहले जहां लोग कोरोना का टीका लगवाने से कतरा रहे थे तो वहीं जगह-जगह अब यह स्थिति बनने लगी है कि टीके की डोज तो खत्म हो जा रही है, लेकिन लाइन नहीं।

विज्ञापन


ऐसा ही मामला गुरुवार को हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र के चार गांवों में आया, जहां दोपहर तक ही वैक्सीन समाप्त हो गई। इसके बाद भी ग्रामीणों की वैक्सीनेशन के लिए लाइन लगी रही। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को शुक्रवार को टीकाकरण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को खानपुर क्षेत्र के यूपी बॉर्डर पर स्थित गांव दाबकी खेड़ा में कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया था। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि गांव में वैक्सीन की 60 डोज भेजी गई थी, लेकिन दोपहर तक सभी डोज खत्म हो गई। इसके बाद भी ग्रामीण केंद्र पर आते रहे। बाद में ग्रामीणों को शुक्रवार को टीकाकरण कराने का भरोसा दिया, तब जाकर ग्रामीण घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चंद्रपुरी गांव में 30, खानपुर में 20 और पोड़ोवाली गांव में 40 डोज भेजी गई थी। तीनों गांवों में दोपहर तक ही सभी डोज खत्म हो गई। तीनों गांव में ग्रामीण केंद्र पर लाइन लगाए खड़े रहे। बाद में उन्हें शुक्रवार को कोविड टीकाकरण कराए जाने का भरोसा दिया गया, तब जाकर ग्रामीण घर लौटे।

बृहस्पतिवार को मोबाइल टीम के साथ-साथ नौ केंद्रों सहित खानपुर क्षेत्र में 300 लोगों को टीका लगा। डोज खत्म होने के बाद जिला मुख्यालय से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले वर्ग के कोविड वैक्सीन की 400 डोज मंगा ली गई है। जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले वर्ग के लिए वैक्सीन सीएचसी पर उपलब्ध है।
-डॉ. विनीत तोमर, सीएचसी प्रभारी खानपुर

अगर जिंदगी है प्यारी तो कोरोना के टीके से कर लो यारी

टीकाकरण को लेकर हिचक दूर कने के लिए शुरू किए गए अमर उजाला के स्लोगन अभियान टीका ही बचाएगा में सुधि पाठक उत्साहित नजर आ रहे हैं। चुनिंदा पाठकों की रचनाएं प्रकाशित की जा रही हैं। आप भी लिख भेजिए अधिकतम 10 शब्दों का एक उम्दा का स्लोगन। 7617566171 व्हाट्सएप नंबर पर भेजिए।

स्लोगन
टीका को लगवाएंगे तभी, कोरोना से मुक्ति पाएंगे। 
-नीलम रावत, रेसकोर्स

लगा के कोरोना का टीका, कम करो कोरोना का झोंका।
-डा. सुशील चंद्र बहुगुणा, ऋषिकेश

कोरोना को भगाना है वैक्सीन सबको लगाना है।
-किरन रावत, बंजारावाला

कोरोना को भगाना है आसान, टीका है इसका एक समाधान।
- संगीता जोशी, अजबपुर खुर्द

बाजुओं में होगी वैक्सीन की जान, हार जाएगा कोरोना का तूफान।
-आलोक बिजल्वाण, पुरोला

बंद ना हो कभी अपना काम, वैक्सीन है इसका एक रामबाण।
- रजत जोशी, अजबपुर खुर्द

टाइम जरूर आएगा गले मिलने का, जब फंडा अपनाओगे तुम वैक्सीन का।
- शाश्वत जोशी, अजबपुर खुर्द

टीका लगाओ, कोरोना भगाओ।
- मदन अरोड़ा, देहराखास

कोरोना काल में टीका है तो हम हैं
हम हैं तो संसार की सब खुशियां हमारी हैं।
- संजय कुमार, देहरादून

इलाज से बेहतर है बचाव यारो, जीवनदायिनी है अब यह तो मानो।
- मोनिका शर्मा, देहरादून

चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल, वैक्सीन लगवा लो, वरन होगी बड़ी भूल।
-दिनेश थलेड़ी, स्मिथनगर

इनमें एक चुन लीजिये, टीका या जंजाल जी का।
- संजीव नेगी, अजबपुर

राष्ट्रहित में हाथ बढ़ाएं, जल्द ही कोरोना का टीका लगवाएं। 
- प्रीति मैसी, नेहरू ग्राम

टीका-टीका-टीका, लगवालो वर्ना जीवन हो जाएगा फीका।
- डा. राकेश सिंहल, कनखल

अगर जिंदगी है प्यारी तो टीके से कर लो यारी।
- प्रभा सलूजा, सहस्त्रधारा रोड

कहत सुमित, बात कहूं मैं नाइस, कोरोना का टीका है राइट च्वाईस। 
- सुमित शर्मा, कनखल

महामारी को मिटाने की दवा है आई, टीका लगवालो सभी, हैं ये परिणाम सुखदाई। 
- रघुवंश खन्ना, कनखल

कोरोना के तांडव से हमने यह सीखा, खुशहाल व स्वस्थ रहोगे, जब लगाओगे टीका। 
- सुशीला बिष्ट, श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed