फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala celebrate uttarakhand birthday.

सब मिलकर बोलेंगे हैप्पी बर्थडे उत्तराखंड

Sun, 18 Oct 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Oct 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
amar ujala celebrate uttarakhand birthday.

उत्तराखंड का 16वां स्थापना दिवस और 15वां बर्थ डे नौ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन


एक नवंबर से ही प्रदेश भर में जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जन्मोत्सव की धूम मचाने के लिए अमर उजाला ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसे और व्यापक बनाने के लिए राज्य सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा।

कार्यक्रम को व्यापक और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जल्द ही एक आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य अपने प्रदेश से प्रगाढ़ प्रेम करने के लिए प्रेरित करना है। मंतव्य यह है कि जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो उसे सहेजते भी हैं।
विज्ञापन


पिछला स्थापना दिवस महज एक सरकारी कार्यक्रम था, इस वर्ष हम इसे जन-जन से जोड़ना चाहते हैं। अमर उजाला चाहता है कि जन्मोत्सव पर गली-गली में केक कटें, विभिन्न तरीके की प्रतियोगिताएं हों, भवन सजेंगे और गीत-संगीत का भी धमाल हो। उत्तराखंड का इतिहास बताने वाली प्रदर्शनी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में हर कोई जन्मोत्सव अपनी तरह से सेलीब्रेट करे। सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों और गली-मोहल्लों में उत्सव सा माहौल रहे। अमर उजाला जल्द ही शहर केहर क्षेत्र से जुड़े लोगों केसाथ बैठकर तैयारियों को अंतिम रुप देगा।

इसके लिए अमर उजाला हर आमोखास-मीडिया समूहों से भी अपील करता है कि वे आगे आएं और मिलकर उत्तराखंड के स्थापना दिवस को यादगार बना दें। अमर उजाला ने प्रदेश के सबसे बड़े उत्सव का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। आखिर सोलहवां स्थापना दिवस जो है।

इनामों से शहर के लोग मालामाल हो जाएंगे। आसमान से बरसेंगी मिठाईयां और बधाइयां । उत्सव ऐसा होगा, जिसमें बच्चे, बूढ़े जवान, महिलाएं, आम और खास सब शामिल होंगे। तो आप है न तैयार। हम आपके संपर्क में रहेंगे, अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला।


...तो आप भी तैयार हो जाएं

यह उत्तराखंड आपका है। आप जहां भी जैसे हैं, प्रदेश का जन्म दिन जरूर मनाएं। मकान, दुकान, प्रतिष्ठान, कारखाना, उद्योग, स्कूल, कॉलेज और बस्ती को रोशन करें। उत्तराखंड का जन्मोत्सव नौ नवंबर को है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए आपके पास कोई आइडिया है, तो हमसे जरूर शेयर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed