फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2023 Uttarakhand Board 10th 12th Students honour in Haridwar

अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह: धर्मनगरी के 350 से ज्यादा मेधावियों का हुआ सम्मान, गर्व से खिल उठे चेहरे

Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
सार

दिनभर हुई बरसात भी बच्चों का हौसला नहीं डिगा पाई। उत्साह इतना था कि सुबह नौ बजे से ही अमर उजाला सम्मान समारोह में अपने परिजनों और शिक्षकों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचने शुरू हो गए।

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2023 Uttarakhand Board 10th 12th Students honour in Haridwar
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में भविष्य की जोत जलाने के लिए धर्मनगरी के मेधावियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दि विजडम ग्लोबल स्कूल हरिद्वार में हुए कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के साढ़े तीन सौ अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


रविवार को दिनभर हुई बरसात भी बच्चों का हौसला नहीं डिगा पाई। उत्साह इतना था कि सुबह नौ बजे से ही अमर उजाला सम्मान समारोह में अपने परिजनों और शिक्षकों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। मेधावी बच्चों में उत्साह इस कदर था कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में इंटर के बाद पढ़ने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे। सम्मानित होने के बाद होनहार छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अभिभावकों ने भी गर्व महसूस किया। करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम में बच्चे, अभिभावक और शिक्षक पूरे समय बैठे रहे।
विज्ञापन


Uttarakhand: वन पंचायतों में जड़ी बूटी खेती और टूरिज्म पार्क की बनेगी नीति, लोगों की आजीविका बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (आईएएस) प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी सदर पूरण सिंह राणा ने मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल में 80 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के मेधावी बच्चों ने सम्मान समारोह के लिए अपना पंजीकरण कराया। पुरस्कार मिलने के बाद अभिभावकों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।

इन्होंने किया सहयोग
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में जर्स कंट्री के अलावा मोशन इंस्टीट्यूट, कैरियर प्वाइंट इंस्टीट्यूट, रेडियो मस्ती, सतनाम टीवीएस, रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, अलकुश इंडस्ट्री, उदेश्वर पब्लिक स्कूल, होली गंगेज पब्लिक स्कूल, दि विजडम ग्लोबल स्कूल और संपूरन डेंटल क्लीनिक ने सहयोग किया।

अमर उजाला ने दिया मंच तो अफसरों ने मुखरता से गुरु बनकर पढ़ाये बच्चे
अमर उजाला की ओर से मंच दिया गया तो अफसरों ने भी गुरु बनकर बच्चों को पढ़ाया। उनकी ओर से अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए गए। बच्चों अपने छात्र जीवन और वर्तमान छात्र जीवन में आए बदलाव को बताने के साथ ही समझाया भी। डिजिटल के युग में सतर्क रहने के लिए आगाह किया तो बढ़ते प्रतिस्पर्धा के दौर में हर चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए आगाह भी किया। पढ़-लिखकर अपना कॅरियर बनाने के साथ ही राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने का भी आह्वान किया।

स्कूलों से ही जलेगी भविष्य की जोत: अजय
कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन के भविष्य की जो जोत जलेगी वह शिक्षकों और स्कूलों से ही लेगी। उसी जोत को जलाकर हमेशा रखना होगा। क्योंकि इससे ही भविष्य अपने आप संवर जाएगा। एसएसपी ने कहा कि शिक्षकों और बड़ों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उनका सम्मान करने से वह स्वयं ही निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। कहा कि आज के समय अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन इन चुनौतियों को पार शिक्षक से ही करा सकते हैं। कहा कि आने वाला समय विश्व में भारत का है। इसलिए आने वाले सुनहरे पल में अपनी आहुति डालने के लिए वह कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ें।

डिजिटल युग में नियंत्रण करना भी सीखें बच्चे: प्रतीक
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनको मोबाइल तब मिला था, जब उन्होंने इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली थी। वह भी आगे की पढ़ाई के लिए इसलिए दिया गया तो था कि वह घर से बाहर जा रहे थे, लेकिन आज अधिकांश बच्चों के हाथों में दसवीं और 12 वीं में ही मोबाइल आ जाता है, लेकिन मोबाइल पर वह नियंत्रण करना भी सीखें, जो नहीं है। अच्छी संगत में रहें। बड़ों से बात करें और सोच-समझकर निर्णय लें।

प्रतिस्पर्धा के दौर में चुनौतियों से लड़ने को रहें तैयार: राणा
एसडीएम हरिद्वार सदर पूरण सिंह राणा ने अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि सिविल सर्विस सेवा की तैयारी के लिए युवा लखनऊ और इलाहाबाद जाते हैं। उनके गुरुजी के बच्चे भी तैयारी के लिए गए। वह भी सिविल सर्विस की तैयारी के लिए गए। परीक्षा पास की। आज भी प्रतिस्पर्धा का दौर है। इसलिए हर चुनौतियों के लिए तैयार रहें। जब वह गांव जाते हैं तो उनकी मां को लोग कहते हैं कि इनका बेटा एसडीएम है। इसी तरह वह भी निरंतर संघर्ष करते हुए अपनी मंजिल पाएं। जिससे आपके अभिभावकों को भी उनकी मां की तरह एक दिन गर्व होगा।

सम्मान के लम्हों को मोबाइल में किया कैद
अमर उजाला की ओर से कराए सम्मान समारोह आने वाले के लिए बेहद यादगार रहा। इसलिए समारोह के लम्हों को बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मोबाइल में कैद किया। किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने एक दूसरे से फोटो खिंचवाए। बच्चों की ओर से सुनहरे पलों की वीडियो भी बनाई। जिससे वह जीवन भर सम्मान समारोह को देख सकें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम में बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। स्कूल के बच्चों की ओर से देशभक्ति से लेकर अनेक कार्यक्रमों से समारोह में आए लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। जिससे इन बच्चों के साथ ही स्कूलों के प्रधानाचार्याें और शिक्षकों को स्मृति चिह्न और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

मेधावियों को दिया छूट का तोहफा
कार्यक्रम में संपूर्ण डेंटल केयर से डॉक्टर नमन अग्रवाल ने समस्त मेधावी छात्रों को फ्री डेंटल चेकअप और यदि कोई ट्रीटमेंट होता है तो उसमें 20 की छूट प्रदान करने को तोहफा दिया। सतनाम टीवीएस की ओर से सभी मेधावी छात्रों को 31 नवंबर तक खरीद पर 1000 रुपये की विशेष छूट प्रदान करने की घोषणा की गई।

ये है छात्रों का कहना

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सम्मानित होकर बेहद अच्छा लग रहा है। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता रहे।
- निहारिका मिश्रा, कनखल

सफल होकर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। जिस तरह से मंच पर सम्मानित किया गया है उससे काफी मनोबल बढ़ा है। ये अच्छी पहल थी।
- सौरभ कुमार, बहादराबाद

अमर उजाल और स्कूल की ओर से हम सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित कर सभी को बेहद प्रसन्न किया है। ऐसे कार्यक्रमों से सभी स्टूडेंट्स का कान्फिडेंस बढ़ता है।
- अतिका सचदेवा, ज्वालापुर

कार्यक्रम में सम्मानित होने के साथ ही अफसरों का मार्गदर्शन करना बेहद प्रशंसनीय था। अफसरों की बातों से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
- विवान चौहान, बहादराबाद

कार्यक्रम की जानकारी हमारे टीचर्स की ओर से जब दी गई तो मन प्रफुल्लित हो गया। जब मंच पर मेडल और प्रमाण पत्र मिला तो बेहद अच्छा महसूस हुआ।
- मानस सिंह, सीतापुर

इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया गया है। ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हैं।
- उद्धव भार्गव, सीतापुर

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे कार्यक्रम से मनोबल तो बढ़ता ही साथ ही आगे बढ़ने की भी प्रेरणा मिलती है।
- श्रेया कंसल, ज्वालापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed