{"_id":"5d0bb4748ebc3e7a8e62d322","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-2019-will-held-in-almora-and-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: अल्मोड़ा में आज सम्मानित हुए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: अल्मोड़ा में आज सम्मानित हुए मेधावी
Fri, 21 Jun 2019 04:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा/बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा/बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान आज अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। वहीं बागेश्वर में सम्मान समारोह 22 जून को सुबह 10 बजे कॉलेज रोड स्थित होटल नरेंद्रा पैलेस में होगा।
विज्ञापन
आज शारदा पब्लिक स्कूल के सभागार में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड की 2019 की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में जिला स्तर पर अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
उधर, बागेश्वर जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को 22 जून को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह कॉलेज रोड स्थित होटल नरेंद्रा पैलेस में सुबह 10 बजे होगा। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी और जन प्रतिनिधि उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
सम्मान समारोह के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
बागेश्वर जिले के टॉपर्स और मेरिट के आए छात्र - छात्राएं सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 9319065942 पर अपना नाम, स्कूल का नाम, क्लास, परसेंटेज बतानी होगी। छात्र-छात्राओं को अंक तालिका की फोटो कॉपी लानी जरूरी है।