फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala aparajita program samvad in dehradun

महिला मुद्दों पर आज हुआ महासंवाद, फेमिना मिस इंडिया ने लांच किया 'अपराजिता' का पोस्टर

Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: kapil sharma Updated Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
amar ujala aparajita program samvad in dehradun
फेमिना मिस इंडिया 2013 मिस ग्रांड इंडिया 2017 अनुकृति गुसाईं ने लांच किया अमर उजाला अपराजिता का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ महाअभियान के तहत आज विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं एक मंच पर अपनी बात रखी। इस संवाद कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की समस्याओं पर परिचर्चा के साथ ही समाधान और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


इस दौरान मिस इंडिया ग्रांड इंटरनेशनल 2017 रहीं अनुकृति गुसाईं ने अपराजिता का पोस्टर लांच किया। संवाद में विभिन्न् क्षेत्रों से जुड़ी शहर की कई गणमान्य महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान भविष्य में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण और उनके रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साधना शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, वीना कृष्णन मनोचिकित्सक, दिव्या रावत उद्यमी, इंदु सिंह, शबनम अजमत एडवोकेट सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

 

उद्देश्य : नो साइलेंस नो वॉयलेंस

इससे पहले मंगलवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ पोस्टर और लोगो जारी कर देहरादून कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसी के तहत आज अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहां महिलाओं ने अनुभवों को साझा किया और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की। किसी न किसी डर के कारण महिलाएं आज अपने आप को आगे बढ़ने से रोकती है। महिलाओं का यही डर महिला हिंसा की घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है। महिलाओं के डर को खत्म करने, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और भावी अवसरों के लिए यह संवाद आयोजित किया गया। अमर उजाला इस कार्यक्रम के जरिए दो साल तक महिलाओं हितों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

अमर उजाला ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ का उद्देश्य महिला हिंसा के विरुद्ध लोगों को एकजुट करते हुए साझा मंच तैयार करना और महिलाओं व युवतियों को उनके हक -सुरक्षा व सम्मान के लिए बने कानूनों के  प्रति शिक्षित करना है। इसके साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है।

अमर उजाला के  ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ महाभियान के साथ यदि आप जुड़ना चाहते है तो इस नंबर पर संपर्क करें: 8979418110


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed