फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Along with heroin, young people are also addicted to MDMA.

Dehradun News: राजधानी में हेरोइन, कोकीन के साथ एमडीएमए की गिरफ्त में भी युवा

Fri, 21 Nov 2025 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Along with heroin, young people are also addicted to MDMA.
देहरादून। चरस, गांजा, अफीम बीते जमाने की बात हो गई प्रदेश के युवा इनसे कहीं अधिक खतरनाक नशे की गिरफ्त में भी आ रहे हैं। इनमें तेजी से हेरोइन, कोकीन और यहां तक की एमडीएमए जैसी ड्रग्स का चलन भी बढ़ा है।
विज्ञापन

इसकी हकीकत पुलिस की कार्रवाई भी बताती है। कई बार विदेशी नागरिकों को भी कोकीन सप्लाई में देहरादून पुलिस ने पकड़ा है। इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र से एमडीएमए दवा की बड़ी खेप भी पकड़ी जा चुकी है। इनमें ताजा और बड़ा नाम एमडीएमए नाम की ड्रग्स का है। इसके बढ़ते चलन से पुलिस भी चिंतित है। इसी महीने की शुरुआत में बरेली के एक तस्कर को रुद्रपुर से 38 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था। यह ड्रग्स शहर के युवाओं को सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन

इससे पहले जुलाई में पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पिथौरागढ़ के थल में एक पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही एमडीएमए बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। उस समय 5.6 किलोग्राम एमडीएमए जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कीमत उस वक्त कीमत 10 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसके अलावा इसे बनाने का कच्चा माल भी बड़ी मात्रा में पकड़ा गया था। यह एक हाई-एंड पार्टी ड्रग है और इसका यहां मिलना यह दर्शाता है कि इसकी मांग बढ़ रही है।

आईजी एएनटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि नशे की तस्करी रोकने के लिए हर स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पुलिस को सफलता मिल रही है। एएनटीएफ को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए अब अभियान को और गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed