फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Along with gardening, the excursion path was also made rough

खूबसूरत शहर -- बदसूरत निशान

Tue, 17 May 2022 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Along with gardening, the excursion path was also made rough
इसे विभागों के हाकिमों की हीलाहवाली कहें या आपसी सामंजस्य में कमी, जिसके चलते दून के सबसे व्यस्त और सुंदर सड़कों में शुमार राजपुर रोड के सुंदरीकरण के नाम पर उसको बदसूरत करके छोड़ दिया गया है। राजपुर रोड में सुंदरीकरण के नाम पर कई निर्माण कार्यों के साथ ही आकर्षक फूलों की बागवानी के साथ लोगों के टहलने के लिए भ्रमण पथ का निर्माण कराया गया था, लेकिन निजी कंपनी ने केबल डालने के नाम पर दोनों को बदसूरत करके छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से राजधानी दून को साफ-सुथरा शहर के साथ ही बेहद खूबसूरत बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत दर्जनभर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, लेकिन कई सरकारी विभागों में आपसी तालमेल के अभाव से खूबसूरती बदसूरती में बदल रही है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजपुर रोड पर लाखों रुपये खर्च कर आकर्षक फूलों की बागवानी बनाई थी, लेकिन एक निजी कंपनी की ओर से केबल बिछाने के नाम पर तहस-नहस कर दिया गया है। कंपनी ने शहरियों के लिए बनाए गए आकर्षक भ्रमण पथ को भी गड्ढों में तब्दील कर दिया है। साथ यहां लगीं बेंचों और चबूतरों को मिट्टी से ढक दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी कंपनी के कार्य के चलते भ्रमण पथ पर साफ सफाई का काम भी ठप है, जिससे जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। निजी कंपनी एमडीडीए से बिना अनुमति भ्रमण पथ पर केबल बिछाने का काम रही है। सवाल उठता है कि अगर जिस वक्त एमडीडीए निर्माण कार्य करा रहा था, उसी समय केबल डालने का काम हो जाता तो शायद बागवानी और भ्रमण पथ की खूबसूरती बरकरार रहती। जहां पर केबल बिछाने का काम हो रहा, उसी मार्ग से रोजाना हजारों पर्यटक मसूरी, धनोल्टी आदि पर्यटन स्थलों पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
केंद्र सरकार की योजना के तहत केबल बिछाने का काम किया जा रहा है, ऐसे में उस पर रोक भी नहीं लगाई जा सकती है।
- एआर जोशी, उद्यान अधिकारी, एमडीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed