फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News Minister Rekha Arya Said Dependents of forest workers killed in forest fire will get jobs

Almora: वनाग्नि में मारे गए वनकर्मियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी, मृतक नाबालिग के पिता को भी मिलेगा रोजगार

Mon, 17 Jun 2024 10:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री मृतकों के परिजनों और घायलों के परिवार वालों से मिलने पहुंची। उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता के परिजन सरकारी नौकरी के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Almora News Minister Rekha Arya Said Dependents of forest workers killed in forest fire will get jobs
पीड़ितों से मिलने पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिनसर अभयारण्य में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले वन कर्मी और पीआरडी जवान के परिजनों को नौकरी मिलेगी। इस घटना के अन्य दो मृतकों के परिजनों की सरकार हरसंभव मदद करेगी। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कही। प्रभावित परिवारों का दर्द बांटने पहुंची रेखा आर्या ने कहा कि सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


सोमवार को कैबिनेट मंत्री मृतकों के परिजनों और घायलों के परिवार वालों से मिलने पहुंची। उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता के परिजन सरकारी नौकरी के अधिकारी हैं। वहीं मृतक पीआरडी जवान पूरन सिंह के एक परिजन को नौकरी दी जाएगी। घायल पीआरडी जवान को स्वस्थ होने तक पूरा वेतन दिया जाएगा। अन्य घायलों का सरकार समुचित उपचार करवा रही है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के भी हरसंभव प्रयास होंगे। 
विज्ञापन


Uttarakhand:  जंगल की आग रोकने के लिए वन विभाग ने बनाई कई योजनाएं, सब कागज तक ही सिमट कर रह गई
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक नाबालिग के पिता को मिलेगा रोजगार
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बिनसर में हुई घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई थी। उसके परिजनों को मुआवजा दिया गया है। कहा उसके पिता को वन विभाग में रोजगार मिलेगा ताकि प्रभावित परिवार को भरण-पोषण में किसी भी तरह की दिक्कत न आए। हादसे में जान गंवाने वाले फायर वॉचर के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed