फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora missing Old woman Video viral on social media CM took cognizance Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: अल्मोड़ा की लापता बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, सीएम के निर्देश पर पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला

Sat, 14 Jan 2023 03:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jan 2023 03:14 PM IST
सार

मुंबई की सड़क पर घूम रही बुजुर्ग महिला खुद को अल्मोड़ा निवासी बता रही थी और कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई एवं अन्य रिश्तेदारों के नाम ले रही थी। महिला का कहना है कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते हैं। बुजुर्ग को पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
Almora missing Old woman Video viral on social media CM took cognizance Uttarakhand news in hindi
लापता महिला पुलिस को मिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई की सड़क पर घूम रही अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला को वापस घर लाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। सीएम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से इस मामले का संज्ञान लिया था। अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब बुजुर्ग को मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है।

मुंबई की सड़क पर घूम रही बुजुर्ग महिला खुद को अल्मोड़ा निवासी बता रही थी और कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई एवं अन्य रिश्तेदारों के नाम ले रही थी। महिला का कहना है कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते हैं। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय की ओर से की गई पड़ताल में पता चला कि महिला का नाम हेमा देवी ग्राम कोटियाल तहसील भिकियासैंण अल्मोड़ा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Joshimath Crisis: जोशीमठ भू-धंसाव की सूचनाओं पर केंद्र ने लगाई सेंसरशिप, गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि महिला पांच से छह महीने से लापता हैं, जिसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं है। अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब महिला का मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed