फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora: head master Intermediate certificate fake, CEO sent notice

अल्मोड़ा : प्रधानाध्यापक का इंटर का अंक पत्र फर्जी, सीईओ ने भेजा नोटिस 

Wed, 31 Mar 2021 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 31 Mar 2021 10:17 AM IST
सार

  • अंकपत्र और क्रासलिस्ट में दर्ज अंकों में मिला अंतर, सीईओ ने भेजा नोटिस 

विज्ञापन
Almora: head master Intermediate certificate fake, CEO sent notice
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजकीय प्राथमिक स्कूल बल्शा (हवालबाग) के प्रधानाध्यापक के इंटरमीडिएट के अंकपत्र और स्कूल द्वारा भेजी गई क्रासलिस्ट में दर्ज अंकों में अंतर है, जिससे उनका अंकपत्र अवैध होने की पुष्टि हुई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने संबंधित प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और एक सप्ताह के भीतर पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल बल्शा (हवालबाग) के प्रधानाध्यापक पुष्कर कुमार का इंटरमीडिएट का प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली भेजा गया था। सचिव कार्यालय ने दो मार्च को भेजे गए पत्र में संबंधित प्रधानाध्यापक का परीक्षाफल रद्द बताया है।
विज्ञापन


वहीं नौ मार्च को उनके इंटरमीडिएट के अंकपत्र और प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सीआरएसटी इंटर कालेज नैनीताल के प्रधानाचार्य को भेजे गए थे। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि पुष्कर लाल के इंटर के अंकपत्र और प्रमाण पत्र मिलान किए गए, जिनका स्कूल के अभिलेखों से मिलान नहीं हो रहा है। प्रधानाचार्य ने परीक्षाफल की क्रास लिस्ट भी भेजी है, जिसमें परीक्षाफल अपूर्ण अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि मंगलवार को प्रधानाध्यापक को पक्ष प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। उनके द्वारा इंटर के प्रस्तुत अकंपत्र में हिंदी में 55, अंग्रेजी में 42, भौतिक विज्ञान में 47, रसायन विज्ञान में 52, जीव विज्ञान में 52 अंक अंकित है, जबकि सीआरएसटी इंटर कालेज नैनीताल द्वारा भेजे गए क्रास लिस्ट में उनके हिंदी में 55, अंग्रेजी में 40, भौतिक विज्ञान में 43, रसायन में शून्य और जीव विज्ञान में 43 अंक अंकित हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए अंकपत्र और स्कूल से मिली क्रास लिस्ट में काफी अंतर है, जिससे उनके इंटर में फेल होने पुष्टि होती है।


सीईओ ने बताया कि नैसृगिक न्याय के सिद्धांत को दृष्टिगत रखते हुए प्रमाण पत्र की सत्यता/ प्रमाणिकता के संबंध में पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उसके बाद उनके विरुद्ध उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 यथा संशोधित नियमवाली के प्राविधानों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed