{"_id":"5e3d70588ebc3ee5981dc855","slug":"almora-ceo-not-suspended-even-after-48-hours-of-arrest-vigilance-caught-red-handed-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के सीईओ गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद भी निलंबित नहीं, विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा था रंगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के सीईओ गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद भी निलंबित नहीं, विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा था रंगे हाथ
Fri, 07 Feb 2020 07:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 07 Feb 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
जगमोहन सोनी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को शासन ने गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद भी निलंबित नहीं किया है। सीईओ को बीते बुधवार को विजिलेंस ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद शिक्षा निदेशालय ने शासन को उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है, लेकिन विभागीय सचिव के न होने से अब तक उनका निलंबन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनी ताड़ीखेत में तैनात सहायक अध्यापक नंदन सिंह परिहार ने 28 जनवरी को एसपी विजिलेंस हल्द्वानी को मामले की शिकायत की थी। एसपी विजिलेंस को की शिकायत में उन्होंने कहा कि ताड़ीखेत से पहले वह डोनी ताकुला में तैनात थे। वहां तैनाती के दौरान मिड डे मील बिल वाउचर के संबंध में सीईओ जगमोहन सिंह सोनी ने उनका जवाब तलब किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि बाद में मामले को निपटाए जाने के लिए शिक्षक से 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई। विजिलेंस ने मामले में जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार को इस मामले में विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। लेकिन शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के न होने से आरोपी अधिकारी का निलंबन आदेश जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन