फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Almora Bus Accident Despite receiving 7 crore , PWD did not install crash barriers CM orders inquiry

Almora Bus Accident: सात करोड़ मिले फिर भी लोनिवि ने नहीं लगाए क्रैश बैरियर, सीएम ने बैठाई जांच

Tue, 05 Nov 2024 08:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

Almora Bus Accident: मरचूला में बस हादसे के कारणों में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही भी प्रमुख तौर पर मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त थी।

विज्ञापन
Almora Bus Accident Despite receiving 7 crore , PWD did not install crash barriers CM orders inquiry
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अल्मोड़ा के मरचूला बस हादसे ने सड़क सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। दो साल में लोक निर्माण विभाग को यहां क्रैश बैरियर लगाने के लिए सात करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके बावजूद क्रैश बैरियर नहीं लगाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले सीएम के आदेश पर सोमवार को ही दो प्रभारी एआरटीओ को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


मरचूला में बस हादसे के कारणों में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही भी प्रमुख तौर पर मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त थी। इस पर कहीं भी सड़क सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बैठक ली तो लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन


दो साल में क्रैश बैरियर लगाने के लिए लोनिवि को सात करोड़ का बजट दिया गया था। इसके बावजूद अधिकारी खामोश बैठे रहे। उन्होंने कोई इंतजाम नहीं किया। सीएम धामी ने लोनिवि अफसरों से पूछा है कि बजट मिलने के बावजूद क्रैश बैरियर क्यों नहीं बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी है ये अनहोनी: महादेव श्मशान घाट में एक साथ जलीं 11 चिताएं, हर आंख हुई नम; दहाड़े मार रोया हर इंसान

बसें कम होने पर जल्द नई बसें खरीदें
मामले में परिवहन विभाग के दो एआरटीओ सोमवार को ही निलंबित कर दिए गए थे। अब जांच के बाद लोनिवि अफसरों पर भी सरकार कार्रवाई कर सकती है। उधर, सीएम ने 10 दिन के भीतर रोडवेज बसों की उपलब्धता का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय अतिरिक्त बसें संचालित की जाएं। बसें कम होने पर नई बसें जल्द खरीदी जाएं। आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed