फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alleging harassment of women, the Engineering Workers

Dehradun News: कर्मचारियों ने किया कंपनी के गेट पर हंगामा

Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Alleging harassment of women, the Engineering Workers
प्रबंधन पर लगाया महिलाओं का उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकार हंगामे को शांत कराया



महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारियों के साथ छोटा रामपुर के सारा इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित एक कंपनी के गेट पर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर महिला कर्मचारियों के साथ अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने वेतन वृद्धि की मांग भी की।



सीटू के महामंत्री लेखराज के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं व कंपनी कर्मचारियों ने औद्योगिक इकाई के मुख्यद्वार पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन के कई लोग काम करने वाली महिलाओं के साथ अश्लील बातें करते हैं और शौचालयों तक में उनके पीछे आते हैं। उन्होंने उद्योग में मजदूरों से 12-12 घंटे काम कराए जाने और डबल भुगतान की मांग करने पर सेवाएं समाप्त करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ते देख कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने कर्मचारियों व सीटू के पदाधिकारियों से बात करके हंगामे को शांत कराया। उधर यूनियन नेताओं की ओर से कंपनी प्रबंधन के कई लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान सहसपुर के पूर्व ग्राम प्रधान सुंदर थापा, भगवंत पयाल, रामसिंह भंडारी, संजू कुमार, रामप्रसाद गुप्ता, उद्दल, शिवप्रसाद, सचिन सिंह, सुधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर कंपनी के प्रबंधक ने महिला उत्पीड़न के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर बिना सूचना के हड़ताल पर चले गए। वह कंपनी में आने के बावजूद काम नहीं कर रहे थे। जिस पर कंपनी ने कर्मचारियों को लीगल नोटिस दिया। कर्मचारियों के हंगामे की सूचना पुलिस व श्रम विभाग को भी दी गई है।





महिलाओं ने अश्लील हरकते करने की शिकायत की है जिस पर महिलाओं के बयान लेकर आवश्यक जांच की जाएगी। - गिरीश नेगी, एसओ, सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed