फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alleged rigging in the recruitment of Doon University

दून विश्वविद्यालय की भर्तियों में धांधली का आरोप लगा उक्रांद ने खोला मोर्चा

Thu, 12 Aug 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Alleged rigging in the recruitment of Doon University
दून विश्विद्यालय की भर्तियों को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते यूकेडी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
दून विश्वविद्यालय में चल रही भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने मोर्चा खोल दिया। पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

सेमवाल ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा नॉन टीचिंग की भर्ती शुरू की गई है, जबकि इसके लिए विवि की कोई सेवा नियमावली अनुमोदित नहीं है। आरोप लगाया कि विवि प्रशासन की ओर से भर्ती की आड़ में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उक्रांद पदाधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया निजी संस्था के हवाले किए जाने पर भी सवाल उठाए। जबकि, विश्वविद्यालय प्रशासन खुद भर्ती प्रकिया सम्पन्न करा सकता है। प्रदेश में भी सरकारी भर्ती एजेंसी यूकेएसएससी, यूबीटीआर, तकनीकी विश्वविद्यालय हैं, फिर निजी संस्था को वरीयता क्यों दी गयी? उक्रांद पदाधिकारियों ने मांग की है कि भर्ती को तत्काल निरस्त कर विवि प्रशासन के खिलाफ जांच की जाए। साथ ही इस पूरे प्रकरण में लिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। नियमित भर्ती होने पर ये सभी कर्मचारी सेवा से बाहर हो जाएंगे। पत्रकार वार्ता में अवतार सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह गुसाईं, वीरेंद्र सिंह रावत, राजेश्वरी रावत, सीमा रावत, शकुंतला रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हमने किसी भी पद की योग्यता में बदलाव नहीं किया है। कुछ पदों में योग्यता बढ़ाई गई है। हमारा प्रयास है कि जल्दी से जल्दी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। बेरोजगार युवा लंबे समय से इन भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- डॉ. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed