फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alleged negligence in distributing mail, created

Dehradun News: डाक बांटने में लापरवाही का आरोप लगा डाकघर में किया हंगामा

Fri, 17 Nov 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Alleged negligence in distributing mail, created
डाक बंटाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने यूथ कांग्रेस के पूर्व विकासनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में विकासनगर स्थित डाकघर में जमकर हंगामा काटा। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पोस्ट मास्टर मोहम्मद शानू के जांच के आश्वासन के बाद गुस्साएं लोग शांत हुए।
विज्ञापन




यश शर्मा ने कहा, डाक बांटने को लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ है। आरोप लगाया कि कई बार परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र किसी और को थमा दिए जाते हैं। परीक्षार्थियों के पास प्रवेश पत्र नहीं पहुंचने पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। ऑनलाइन प्रवेश पत्र निकलना पड़ता है। कहा, करीब दो महीने पूर्व सचिन नाम के युवक ने एटीएम के लिए आवेदन किया था, लेकिन एटीएम किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया। जब बैंक से इस बारे में जानकारी ली गई तो बैंक ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एटीएम संबंधित व्यक्ति को पहुंचा दिया गया है। डाक विभाग की यह लापरवाही कभी भी किसी पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन


हंगामा करने वालों में शाहिल, नौरतू, आदिल, अकरम, संदीप, प्रशांत, अश्वनी, लविका, जुनैब, मुस्कान, काका, रजिया, अंकित, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed