{"_id":"6526e1e2f1b5edca0b006879","slug":"allegations-of-corruption-in-energy-corporation-including-dehradun-news-c-5-1-drn1030-264385-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुराज सेवा दल ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुराज सेवा दल ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
Iप्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक, कई को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजाI
बढ़ती बिजली दरों, सरचार्ज वसूली सहित ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुराज सेवा दल ने सचिवालय कूच गया। सचिवालय से पूर्व पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। जहां देर शाम निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ा गया।
सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए एश्लेहॉल चौक होते हुए सचिवालय कूच किया। बैरिकेडिंग पर रोके जाने से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक पर आरोप लगाया कि उन्होंने पिटकुल में मुख्य अभियंता क्रय के पद पर रहने के दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया।
संगठन कई बार इसकी शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने तत्काल प्रबंध निदेशक को हटाकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दल के संस्थापक रमेश जोशी सहित बड़ी संख्या में दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Iहिंदू संगठन ने हमास का पुतला फूंकाI
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लैंसडौन चौक पर इजराइल पर हो रहे आंतकी हमले के विरोध में हमास का पुतला दहन किया। अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि आतंकवाद भारत के साथ-साथ विश्व के लिए भी एक बड़ी समस्या बन गया है। इसे खत्म करने के लिए पूरी दुनिया को एकत्र होना होगा। मुकेश आंनद ने भी हमले का विरोध किया।
Iविभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने दिया धरनाI
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ऑल इंडिया यूनियन बैंक स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया गया। कर्मचारियों ने रिक्त पदों को न भरकर शेष कर्मचारियों को धमकाने, बैंक की पॉलिसी के नाम पर स्टेशन से बाहर स्थानांतरण करने का प्रयास करने, मानव संसाधन विभाग में जिम्मेदार अधिकारियों पर मनमानी का सहित अन्य आरोप लगाए। इस दौरान टीपी शर्मा, उपेन्द्र रानी, महेन्द्र, असंख्य कुमार जैन, सुधीर कुमार सैनी, रतन सिंह भंडारी मौजूद रहे।
Iएमडीडीए पर एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोपI
देहरादून। ईडब्ल्सूएस कॉलोनी में संचालित मदरसे को सील करने के विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एमडीडीए पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष और सचिव पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा, जब संबंधित भवन स्वामी की ओर से शपथपत्र दे दिया गया था, तो एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए भवन को क्यों सील किया गया। अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कहा कि अगर एमडीडीए इस प्रकरण में इंसाफ नहीं करता तो मजबूरन लोग सड़क पर उतरेंगे।