फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegation of raping a girl by injecting intoxicant

Dehradun News: नशे का इंजेक्शन लगाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 03:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Allegation of raping a girl by injecting intoxicant
हिमाचल प्रदेश की युवती ने कोतवाली क्षेत्र के दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया है कि उसकी सहेली ने आरोपी के साथ मिलकर उसे नशे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती पीड़िता की सहेली है। हिमाचल प्रदेश के एक थाने में युवती ने जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर विकासनगर कोतवाली पुलिस को हस्तांतरित की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार के मुताबिक युवती ने तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक युवती उसकी सहेली है। 29 सितंबर को वह सहेली से मिलने हरबर्टपुर गई थी। सहेली उसे अपने घर पर ले आई। वहां पहले से कुछ लोग बैठे थे। युवती और एक युवक ने उसको नशे का इंजेक्शन लगाया। उसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed