फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegation of fraud in the name of selling flat

फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला सहित पांच पर केस

Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud in the name of selling flat
देहरादून। बेचे गए फ्लैट की कीमत वसूलने के बावजूद बिके हुए फ्लैट किसी और को बेच दिए गए। धोखाधड़ी, षड़यंत्र सहित अन्य धाराओं में महिला सहित पांच के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजपुर थाना पुलिस के मुताबिक पंकज गुप्ता निवासी असोड़ा हाउस बस्टन कचहरी रोड मेरठ की शिकायत पर मोनू त्यागी निवासी मार्क इनफरा ओम्स प्राइवेट लिमिटेड वसुंधरा यूपी, राजीव त्यागी, राजीव शर्मा, संध्या सिंह और राहुल दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पंकज गुप्ता का कहना है कि वह नई दिल्ली स्थित मैसर्स निश्याम बिल्डकोन कंपनी का डायरेक्टर है। उनसे देहरादून राजपुर रोड पर व्हिसपेरिंग विलेज के नाम से प्रीमियम फ्लैट्स की आवासीय योजना की प्रमोटर कंपनी मार्क्स इंफ़्रा होम्स के डायरेक्टर राजीव त्यागी पुत्र अतर सिंह त्यागी निवासी गाजियाबाद से जनवरी 2017 में एक करीबी मित्र के यहां मुलाकात हुई थी। इस दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध फ्लैट्स को कैश डाउन पर बेचने के संबंध में बताया गया। भरोसा भी दिया कि छह माह के भीतर फ्लैट्स पूरी तरह तैयार कर व रजिस्ट्री करवा दी जाएगी। प्रमोटर कंपनी मार्क्स इंफ़्रा होम्स की निदेशक मीनू त्यागी व राजीव त्यागी सहित कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राजीव शर्मा पुत्र एके शर्मा निवासी सुभाष नगर मेरठ कंपनी की देखभाल करते हैं। आरोप है कि मीनू त्यागी राजीव त्यागी व राजीव शर्मा ने प्रारंभिक बातचीत के बाद फ्लैट नंबर बी-701 को कैश डाउन पर क्रय करने का सौदा 51,16,450 रुपये व फ्लैट नंबर ए-503 को कैश डाउन क्रय करने का सौदा 52,20,950 रुपये में तय हुआ। पेमेंट लेने के बाद षड़यंत्र रचते हुए धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed