फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All Trains will not run on 26 and 28 september from dehradun

देहरादून: रेल के सफर करने वाले ध्यान दें, 26 और 28 को दो घंटे नहीं चलेंगी कोई भी ट्रेन

Tue, 25 Sep 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Sep 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
All Trains will not run on 26 and 28 september from dehradun
डेमो - फोटो : डेमो

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ध्यान दीजिए। देहरादून के अजबपुर रेलवे फाटक पर चल रहे अंडर पाथ में गार्डर बिछाने के लिए 26 व 28 सितंबर को रेलवे लाइन को ब्लाक किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके चलते इस रूट पर करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। यह जानकारी एनएच निर्माण खंड के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने दी। वहीं बारिश के कारण सोमवार को बंद रहा। 
विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे फ्लाईओवर को पूरा होने में अभी काफी समय है। इसके चलते एनएच की ओर से अंडर पाथ बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्तेभर में अंडर पाथ का काम पूरा हो जाएगा

मौसम का मिजाज ठीक रहा तो हफ्तेभर में अंडर पाथ का काम पूरा हो जाएगा। एनएच निर्माण खंड के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि अंडर पाथ फाटक  के आरपार बना दिया गया है।

दस मीटर लंबे और चार मीटर चौड़े इस अंडर पाथ में अब गार्डर बिछाने का काम होना है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो 26 और 28 सितंबर को रेल लाइन ब्लॉक की जाएगी। कार्य के दौरान ट्रेनों का आवागमन करीब दो घंटे के लिए बाधित रहेगा। इस संदर्भ में रेलवे डिवीजन मुरादाबाद से वार्ता हो चुकी है। खराब मौसम को देखते हुए अभी समय तय नहीं किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed