फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All traffic signals in the city will remain operational till 12 midnight

Dehradun News: रात 12 बजे तक चालू रहेंगे शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल

Mon, 18 Nov 2024 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
All traffic signals in the city will remain operational till 12 midnight

विज्ञापन
- रात 10 बजे बंद हो जाते हैं सिग्नल, चालू रहता है ब्लिकिंग मोड



- पुलिस रात के समय करेगी निगरानी, लोगों की आदत का भी लगेगा अंदाजा



शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों को अब रात 12 बजे तक चालू रखा जाएगा। अभी तक रात में 10 बजे ट्रैफिक सिग्नल बंद कर इन्हें ब्लिकिंग मोड (पीली लाइट) पर चलाया जाता है। रात के समय पुलिस इसकी निगरानी भी करेगी। ताकि, लोगों की आदत का अंदाजा भी लगाया जा सके। एक तरह से देखा जाएगा कि हादसे के बाद लोगों में कितनी जागरूकता आई है।



शहर में 49 चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं। यातायात के हिसाब से इन्हें संचालित किया जाता है। मसलन, अगर यातायात दिन के समय अधिक है तो वहां पर ट्रैफिक मैन्युअली भी चलाया जाता है। इसके बाद सिग्नल को ब्लिकिंग मोड पर कर दिया जाता है। इसी तरह रात के समय 10 बजे तक यातायात कम हो जाता है तो ट्रैफिक सिग्नलों को फिर से पीली लाइट पर ही कर दिया जाता है। व्यस्ततम चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। जबकि, बाकी जगहों पर यातायात स्वयं चलता है, लेकिन अब इनके समय में बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रात के समय निगरानी भी की जाएगी। कैमरों के माध्यम से देखा जाएगा कि लोगों में सिग्नल पर रुकने की प्रवृत्ति है या फिर रात के समय ऐसे ही निकल जाएंगे। रात के समय नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

सभी चौराहों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

पिछले दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्पीड ब्रेकर को लेकर भी प्रस्ताव मांगे थे। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में चौक की स्थिति को देखकर वहां स्पीड ब्र्रेकर लगाने का प्रस्ताव मांगा गया था। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ब्रेकर नहीं लगाए जा सकते हैं, लेकिन शहर के भीतर अब सभी चौक चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। ताकि, लोगों के वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed