{"_id":"65b49eeb361947c09609cad6","slug":"all-the-district-level-officers-including-dm-left-in-the-bus-to-participate-in-bdc-meeting-in-tehri-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उत्तराखंड के इस डीएम की हो रही है वाहवाही, बस में अधिकारियों के साथ करेंगे 70 किलोमीटर का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उत्तराखंड के इस डीएम की हो रही है वाहवाही, बस में अधिकारियों के साथ करेंगे 70 किलोमीटर का सफर
Sat, 27 Jan 2024 12:51 PM IST
हीरा मेहरा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 27 Jan 2024 12:51 PM IST
सार
टिहरी के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने के लिए बस में बैठकर डीएम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। इससे पहले भी बीडीसी बैठक होती थी, लेकिन सभी अपने-अपने वाहनों को लेकर जाते थे।
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने एक साथ बस में बैठकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। जिला मुख्यालय नई टिहरी से घनसाली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है।
विज्ञापन
पहली बार अधिकारी बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ बस में रवाना हुए हैं। इससे पहले जब भी बीडीसी बैठक होती थी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने वाहन लेकर बैठक में जाया करते थे। कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को सभी विभागीय अधिकारी 32 सीटर बस में सवार होकर घनसाली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Republic Day 2024: गोली लगने के बाद भी ध्वजारोहण, संविधान की शपथ दिलाई
विज्ञापन
डीएम मयूर दीक्षित की इस पहल के स्थानीय लोगों ने सराहना की है। माना जा रहा है कि अधिकारियों के एक साथ बस में जाने से मितव्यता कम होगी। इस नवाचार पहल बताया है।