फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All seven STPs of Khare Doon came down to standards in preliminary investigation

Dehradun News: प्राथमिक जांच में मानकों पर उतरे खरे दून के सभी सात एसटीपी

Mon, 24 Jul 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
All seven STPs of Khare Doon came down to standards in preliminary investigation
चमोली हादसे के बाद दून के सभी सात एसटीपी की भी युद्धस्तर पर जांच शुरू हो गई है। यूपीसीएल और विद्युत सुरक्षा विभाग से जल संस्थान इनकी जांच करवा रहा है। कारगी स्थित 68 एमएलडी और मोथरोवाला स्थित 20-20 एमएलडी समेत पांच एसटीपी की जांच हो चुकी है। बाकी के दो एसटीपी की जांच भी जारी है। दावा है कि प्राथमिक जांच में सभी एसटीपी मानकों पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, चमोली में नमामि गंगे योजना के एसटीपी में करंट से हुई 16 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में ऐसे प्लांट के मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। सरकार ने जल संस्थान और ऊर्जा निगम को सभी एसटीपी की जांच के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दून में स्थित सातों एसटीपी की जांच भी चल रही है। सबसे बड़ा एसटीपी कारगी में है। इसकी क्षमता 68 एमएलडी है। वहीं, मोथरोवाला में 20-20 एमएडी के दो, सालावाला, विजय कॉलोनी, जाखन में छोटे-छोटे तीन और इंदिरानगर में पांच एमएलडी का एसटीपी है।
विज्ञापन

68 एमएलडी, 20-20 एमएलडी, 0.42 और 0.51 एमलडी के पांच एसटीपी की जांच पूरी हो गई है। विभागों का दावा है कि प्राथमिक जांच में इनमें कोई खामियां नजर नहीं आईं। सभी एसटीपी में मानकों के अनुरूप विद्युत सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट ने बताया, उनके अंडर में कारगी, मोथरोवाला, सालावाला और विजय कॉलोनी के एसटीपी हैं। सभी की जांच करवाई जा चुकी है। वहीं, यूपीसीएल साउथ के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया, एसटीपी की जांच में विद्युत सुरक्षा को लेकर कोई खामी नजर नहीं आई है। वैसे भी दून में सभी एसटीपी की समय-समय पर जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed