फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All office bearers sitting on posts for more than five years will change: Mahara

पांच साल से अधिक समय से पदों पर बैठे सभी पदाधिकारी बदलेंगे: माहरा

Sun, 11 Dec 2022 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
All office bearers sitting on posts for more than five years will change: Mahara
पांच साल से देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज लालचंद शर्मा को हटाने के बाद पार्टी में रार छिड़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि बीते पांच साल से एक ही पद पर बैठे पदाधिकारियों को बदला जाएगा। इसके अलावा 50 साल के फार्मूले को अपनाते हुए 50 फीसदी युवाओं को मौका दिया जाएगा। देहरादून महानगर अध्यक्ष को इसी फार्मूले के आधार पर बदला गया है। दूसरी ओर, लालचंद शर्मा ने कहा है कि कई पदाधिकारी तो उत्तर प्रदेश के जमाने से पदों पर बैठे हैं। क्या उन्हें भी हटाया जाएगा? पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी यही सवाल उठाया है।
विज्ञापन

शर्मा ने उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय के अनुसार पार्टी के फैसले का स्वागत तो किया है लेकिन लंबे समय से दूसरे पदों पर बैठे पदाधिकारियों को हटाए जाने का राग भी छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पार्टी उदयपुर में लिए गए इस संकल्प को उन पदाधिकारियों पर भी लागू करेगी, जो पांच साल से अधिक समय से पदों पर बैठे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस रीति-नीति के हिसाब से चलती है। इसके लिए कुछ फार्मूले तय हैं। पांच साल से अधिक समय से एक ही पद पर जमे पदाधिकारियों को बदलकर उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी। जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उसे बाहर किया जाएगा। कुछ लोग पार्टी के समानांतर लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कौन संगठन में रहेगा, कौन नहीं, यह फैसला करना अध्यक्ष का अधिकार है। उस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है लेकिन क्या अन्य लोगों पर भी ऐसी कार्रवाई होगी? क्या इस बात को प्रदेश अध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे या केवल कुछ लोगों पर ही नियम लागू होगा। उन्होंने कहा कि संगठन में नए-पुरानों का समन्वय होना चाहिए। नहीं तो पार्टी कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग खुद को पार्टी से ऊपर समझने लगे हैं : जोशी
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कुछ लोग खुद को पार्टी से ऊपर समझने लगे हैं। लगातार समानांतर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वह अध्यक्ष को कुछ नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में यदि किसी पर कार्रवाई होती है तो उसे यह सवाल खुद से पूछना चाहिए।

12 साल महानगर अध्यक्ष रहे लालचंद शर्मा
लालचंद शर्मा राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 से 2007 और उसके बाद वर्ष 2017 से अब तक महानगर अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। जबकि कांग्रेस महानगर इकाई की कमान पूर्व में हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, पृथ्वी सिंह चौहान, हरीश बिरमानी भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed