फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Akhara Parishad: Saints Happy and Distribute Sweets for Mahant Ravindrapuri become president

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद: महंत रविंद्रपुरी के अध्यक्ष बनने पर हरिद्वार के संतों में खुशी की लहर, बांटी मिठाइयां 

Mon, 25 Oct 2021 08:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Oct 2021 08:40 PM IST
सार

श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर हरिद्वार में मिठाइयां बांटी गईं। 

विज्ञापन
All India Akhara Parishad: Saints Happy and Distribute Sweets for Mahant Ravindrapuri become president
अखाड़े में खुशी मनाते संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज स्थित दारागंज में सोमवार को अखाड़ों की बैठक में श्री निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुन लिया गया। रविंद्रपुरी के समर्थन में सात अखाड़ों के संतों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष का प्रस्ताव पारित किया। जबकि आठवें अखाड़े के रूप में  बैरागी अखाड़े के एक श्रीमहंत ने पत्र भेजकर समर्थन दिया। आठ अखाड़ों के समर्थन से श्रीमहंत रविंद्रपुरी की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई। विधि-विधान से रस्म अदायगी के बाद अब मंगलवार को प्रयाग में पूजन होगा। 

विज्ञापन


महंत रविंद्रपुरी के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाइयां 
एसएमजेएन पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी को सोमवार को प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर कॉलेज में मिठाइयां बांटी गईं। गोविंदपुरी स्थित एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमंहत रविंद्रपुरी को संवैधानिक तरीके से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया। डॉ. बत्रा ने कहा कि महाकुंभ 2021 सकुशल आयोजन में श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण के डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कोरोनाकाल में तीन करोड़ से अधिक लोगों की आर्थिक मदद की।इस मौके पर अनुशासन अधिकारी डॉ. सरस्वती पाठक, डॉ. मनमोहन गुप्ता, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. जगदीश चंद्र आर्य, विनय थपलियाल, वैभव बत्रा और डॉ. सुषमा नयाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सभी एक ही गुरुभाई हैं : रविंद्रपुरी  
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कर्तव्य और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अखाड़ों और संत महापुरुषों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संत एक ही भगवान के शिष्य और गुरुभाई हैं। आपसी मतभेद भुलाकर सब एक साथ देश और समाज के लिए कार्य करेंगे। जल्द ही सभी अखाड़े परिषद के नेतृत्व में एक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बखूबी जिम्मेदारी निभाएंगे रविंद्रपुरी : हरि गिरी 
अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया। इसमें सात अखाड़ों ने बैठक में शामिल होकर और एक बैरागी अखाड़े के एक श्रीमहंत ने पत्र भेजकर समर्थन दिया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी अखाड़ा परिषद को और ज्यादा मजबूती देने का कार्य करेंगे। वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभाएंगे। 

27 अक्टूबर आएंगे हरिद्वार, होगा भव्य स्वागत
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी 27 अक्तूबर को हरिद्वार आएंगे। हरिद्वार पहुंचने पर संतों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियां अखाड़ों में अभी से शुरू हो गई हैं। सोमवार को अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी प्रयागराज में गंगा पूजन कर संतों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेंगे। श्रीमहंत ने बताया कि वह 27 अक्टूबर को हरिद्वार आएंगे।

मजबूत होगा अखाड़ा परिषद 
जीवनदीप आश्रम रुड़की के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ मंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी के नेतृत्व में अखाड़ा परिषद मजबूत होगा। 

13 अखाड़े मिलकर कार्य करेंगे 

मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने से निरंजनी अखाड़े में खुशी की लहर छा गई है। अखाड़े के संतों ने मिठाइयां बांटकर ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। 

प्रयागराज दारागंज स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अध्यक्ष चुना गया। इस पर हरिद्वार स्थित अखाड़े में संत ढोल नगाड़ों के साथ खुशी से झूम उठे। संतों ने जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। श्रीमहंत रामरतन गिरि ने बताया कि आठ अखाड़ों के बहुमत के साथ श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। इसमें सात अखाड़े वहां मौजूद थे, जबकि एक अखाड़ा द्वारा पत्र भेजकर समर्थन दिया गया। 

उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी के अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने से संतों में खुशी का माहौल है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी के हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत करने की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी गई। महंत रविपुरी ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी हमेशा समाज सेवा को समर्पित रहते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से हर तरफ खुशी का माहौल है। जश्न मनाने वालों में महंत राधे गिरि, महंत नरेश गिरि, दिगंबर गंगा गिरि, राजेंद्र भारती, उमेश भारती, रतन गिरि, राजपुरी, संदीप अग्रवाल, टीना टुटेजा और सुंदर राठौर आदि उपस्थित रहे।

रामानंद इंस्टीट्यूट में मिठाई बांटकर मनाई खुशी
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन के सचिव एवं रामानंद इंस्टीट्यूट के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्रपुरी के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने पर रामानंद इंस्टीट्यूट में भी खुशी मनाई गई। इंस्टीट्यूट के स्टाफ ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वैभव शर्मा ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी के अध्यक्ष बनने से संत समाज के लिए तो खुशी है ही, आमजन में भी भारी उत्साह है। इस अवसर पर डॉ. मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, आरए शर्मा, अश्वनी जगता, कुसुमलता, सचिन विश्नोई, शिल्पा गिरी, प्रियंका, अमित सैनी, संदीप बर्मन, नवीन धीमान और हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed