देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 12 वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की ओर से अगले 36 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने 23 सितंबर को सभी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जिले के शासकीय, गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्कूल आवागमन के समय भारी बारिश की संभावना को देखते हुए छुट्टी घोषित की है।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए कि जिले में समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को छात्रों के लिए बंद रखा जाए। हालांकि शिक्षक एवं कर्मचारी अपने स्कूल में निर्धारित समयानुसार पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
इन जिलों में है अलर्ट
उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते विशेष रूप से पहाड़ी जिलों में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं के चार और गढ़वाल के तीन जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की आशंका जताई गई है।
शुक्रवार को जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत और गढ़वाल के पौड़ी, हरिद्वार एवं देहरादून में अगले 36 घंटे के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है।