{"_id":"58fc5ff34f1c1b922e8b4bf0","slug":"alerts-on-boundaries-of-indo-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में घुस सकते हैं ISI के आंतकी, SSB ने जारी किया अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में घुस सकते हैं ISI के आंतकी, SSB ने जारी किया अलर्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधु का वेश धारण कर पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकी उत्तराखंड में घुस सकते हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने इसके लिए राज्य पुलिस और इंटेलीजेंस को सर्तक किया है। वहीं उत्तराखंड से सटी भारत और नेपाल की सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तराखंड में नेपाल से सटी करीब 175 किलोमीटर सटी हुई सीमा है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में बिजनौर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से पूछाताछ में यह बात सामने आयी है। ये लोग साधु का वेश धरकर धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
इसलिए बनबसा और टनकपुर से सटी भारत नेपाल की सीमाओं पर एसएसबी ने अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर इसके लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट एलपी उपाध्याय के मुताबिक इस तरह की सूचना आई है। इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।