फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert on indo Nepal Border security Force for Doubt Infiltration of terrorists

नेपाल के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ की आशंका, दस दिन का अलर्ट जारी

Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Alert on indo Nepal Border security Force for Doubt Infiltration of terrorists
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : फाइल फोटो

नेपाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार देर शाम झूलाघाट पहुंचकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में काली नदी भारत और नेपाल की सीमाओं का विभाजन करती है। लगभग 180 किमी लंबी सीमा पर छह झूलापुलों से आवाजाही होती है। रोटी-बेटी का रिश्ता होने से इस सीमा पर बिना किसी रोकटोक के दोनों देशों के लोग आवागमन करते हैं। सीमा पर अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसएसबी तैनात की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसपैठ की तमाम कोशिशों में लगे हुए हैं। भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर्व के दरमियान आतंकी नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा पर घुसपैठ का प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु देर शाम झूलाघाट पहुंचे। उन्होंने सीमा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलर्ट रहने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में नेपाल के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। 

सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर गड़बड़ी की आशंका के संबंध में अलर्ट रहने का निर्देश मिला है। आतंकी घुसपैठ के लिए इस सीमा का उपयोग कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए झूलाघाट में सीमा का निरीक्षण किया गया। दस दिन का अलर्ट है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर तैनात पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed