खतरे के निशान से ऊपर पहुंची महाकाली, पिथौरागढ़ में अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण महाकाली का जलस्तर सोमवार को चेतावनी के निशान को पार कर गया है। इसके चलते पिथौगराढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
धारचूला और मुनस्यारी में रविवार की रात भी मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से सभी छोटे नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इन नालों का पानी महाकाली में गिर रहा है। इस कारण सोमवार को महाकाली का जलस्तर 889.10 मीटर रहा।
यह चेतावनी के निशान से 10 सेमी अधिक है। गोरी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जौलजीबी का जलस्तर सोमवार को 604.40 मीटर रहा। गोरी में चेतावनी का निशान 606.80 मीटर पर लगा है।
नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने सोमवार को फिर से अलर्ट जारी किया है। सभी तहसीलदार, एसडीएम, राजस्व निरीक्षकों से कहा गया कि नदी के किनारे लगातार निगरानी करें और किसी को भी नदी के किनारे न जाने दें। नदियों के किनारे स्थित आबादी को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले 20 अगस्त तक का ही अलर्ट जारी किया था लेकिन फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाने से नया अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तेज बारिश होगी और नदियों का जलस्तर बढ़ने लगेगा।
महाकाली में धारचूला से लेकर झूलाघाट तक के लोगों को सजग रहने के लिए कहा गया है। मानसून की बारिश का क्रम 15 सितंबर तक जारी रह सकता है। तब तक सभी विभागों को अतिरिक्त चौकसी करनी पड़ेगी।