{"_id":"5904ce524f1c1b621dc0d33c","slug":"alert-in-hospitals-for-hepatitis-b-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में हेपेटाइटिस-बी का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में हेपेटाइटिस-बी का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कुछ जिले हेपेटाइटिस-बी के लिए बेहद संवेदनशील हैं। इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन भेजी है। इसमें सबसे ज्यादा वैक्सीन देहरादून अस्पताल को दी गई है, जिससे समय रहते बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
संक्रमित खून, इंजेक्शन या असुरक्षित यौन संबंध आदि से हेपेटाइटिस-बी की चपेट में व्यक्ति आता है। हेपेटाइटिस-बी का वायरस लीवर पर हमला करता है और धीरे-धीरे लीवर पूरी तरह खराब हो जाता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश कुछ जिले हेपेटाइटिस-बी को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। इसमें कुमाऊं में ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिला है, इसके अलावा गढ़वाल मंडल में देहरादून और हरिद्वार जिला है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. डीके चक्रपाणि कहते हैं कि सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हेपेटाइटिस को लेकर देहरादून में दून अस्पताल में 20 हजार वैक्सीन दी गई है।
इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले में भी औसत 20-20 हजार वैक्सीन को उपलब्ध कराया गया है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को भी तीन हजार वैक्सीन दी गई है। इन अस्पतालों में कोई भी वयस्क व्यक्ति निशुल्क वैक्सीन लगवा सकता है।