फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alert for ganga water level increase in haridwar

पहाड़ों में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, हरिद्वार में अलर्ट जारी

Mon, 24 Jul 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 24 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
alert for ganga water level increase in haridwar
Demo Pic

मौसम विभाग ने तीन दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बाद के बाद पहाड़ में लगातार बार‌िश हो रही है। इसके चल‌लते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।  इसके चलते हर‌िद्वार में अलर्ट भी जारी क‌िया गया है। सोमवार की दोपहर जलस्तर बढ़कर 292.25 (समुद्र तल से ऊंचाई) हो गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथूरा ने जिले की सभी 13 राहत चौकियों को हाई अलर्ट घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार सोमवार सुबह का जलस्तर 292.05 था, लेकिन यह दोपहर बाद बढ़कर 292.25 हो गया। गंगा का जलस्तर जहां 290 सामान्य तो वहीं 293 खतरे का निशान माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सताने लगा बाढ़ का डर

alert for ganga water level increase in haridwar

हालांकि अभी तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। लेकिन चेतावनी के पहले ही दिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा हैं। सोमवार को लोग बाढ़ कंट्रोल रूम के साथ-साथ आसपास के लोगों से गंगा के जलस्तर को लेकर जानकारी जुटाते रहे।

​ताकि समय रहते सुरक्षित स्थानों पर निकला जा सके। वहीं दूसरी ओर लक्सर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा का कहना है कि गंगा का जलस्तर थोड़ा बढ़ा है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के घबराने की स्थिति नहीं है। एहत‌ियातन अलर्ट जारी क‌िया गया है। ज‌िससे लोग सचेत रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed