अल्मोड़ा: ग्राम पंचायत सैनार ने पेश की मिसाल, गांव में शराब की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध
- शराब बेचते पकड़ने जाने पर लगेगा 25 हजार का जर्माना
- छह माह के लिए गांव से बेदखल भी किया जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड की ग्राम पंचायत सैनार की खुली बैठक में गांव में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव पास किया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति शराब बेचते पकड़ा गया तो उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसे छह महीने के लिए गांव से बेदखल भी कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सैनार की खुली बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शराब से सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे प्रभावित होते हैं। इस कुप्रथा को समाप्त किया जाना जरूरी है। शराब के प्रचलन के चलते गांव में अशांति भी रहती है।
बैठक में ध्वनि मत से शराबबंदी का प्रस्ताव पारित हुआ। ग्राम पंचायत में विकास योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बिष्ट और संचालन ग्राम विकास अधिकारी रमेश राज ने किया।
बैठक में बाल विकास विभाग की कार्मिक विनीता वर्मा, पूर्व प्रधान दीपा बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, वार्ड सदस्य नैना बिष्ट, विमला देवी, नेहा बोरा, कांता बिष्ट, सुनीता गिरि, दिव्या बोरा, राजेंद्र सिंह, लछम सिंह, गोपाल सिंह, प्रेम सिंह, प्रमोद सिंह, गोपाल सिंह, लीला देवी, राधिका देवी, भावना देवी, प्रेमा देवी, आनंदी देवी आदि मौजूद थीं।