{"_id":"67f5726f7eea10c6ef0d3e96","slug":"albendazole-will-be-given-to-more-than-36-lakh-children-of-the-state-dehradun-news-c-5-1-drn1031-660257-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश के 36 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश के 36 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
Iराजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
I
Iराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। मिशन के निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवा राज्य के 13 जिलों में 36 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी। इस अभियान में निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, शहरी पीएचसी की मलिन बस्तियों सहित स्कूल न जाने वाले बच्चे भी शामिल किए जाएंगे। इन बच्चों को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा दी जाएगी। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक प्रभावी पहल है, जो स्वस्थ बचपन के माध्यम से देश के भविष्य को संवारने की दिशा में कार्य कर रही है। बताया कि मंगलवार को जो बच्चे दवा नहीं ले सके उनके लिए मॉप-अप दिवस 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एनएचएम निदेशक डॉ. मनु जैन, डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. पल्लवी, डॉ. अर्चना ओझा, डॉ. अजय नगरकर, प्रेम लता बौड़ाई, पंकज सिंह, डॉ. ऑचल सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।I