{"_id":"5b7ac8fc42c792466578b50c","slug":"akhilesh-yadaw-in-rudrapur-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 31 को रुद्रपुर आएंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश, ये रहेगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 31 को रुद्रपुर आएंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश, ये रहेगा कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 31 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर आएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव तजिंदर सिंह विर्क ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे।
संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में 13 जिलों के दो हजार सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क चल रहा है।
विज्ञापन