फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) took out a

छात्रसंघ चुनाव : एबीवीपी ने ट्रैक्टर पर रैली निकालकर दिखाई ताकत

Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) took out a

विज्ञापन



Iप्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होने के बाद एबीवीपी ने निकाली शंखनाद रैलीI

डीएवी पीजी कॉलेज में प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को शंखनाद रैली निकाली। चार पहिया और दोपहिया वाहनों के साथ छात्र ट्रैक्टर पर सवार होकर शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे। कुछ छात्र ट्रैक्टर की छत पर बैठकर नाचते-गाते नजर आए।

एबीवीपी के प्रत्याशियों ने आतिशबाजी और नारेबाजी करते हुए अपने समर्थकों और छात्रों के साथ डीएवी कॉलेज तक रैली निकाली। छात्र ट्रैक्टर की छत पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। जबकि, उनके आगे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यशवंत पंवार, निर्विरोध महासचिव सुमित कुमार और उपाध्यक्ष करन घाघट अपने साथियों के कंधे पर बैठ वोट की अपील करते हुए चल रहे थे। प्रत्याशियों ने कॉलेज के मैदान में छात्रों को संबोधित करते हुए भी अपने हक में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन






Iएनएसयूआई ने कॉलेज परिसर में ही किया शक्ति प्रदर्शनI



एबीवीपी की शंखनाद रैली से पहले नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कॉलेज परिसर में रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल जग्गी, विवि प्रतिनिधि पद की उम्मीदवार शालिनी भंडारी ने समर्थकों के साथ रैली निकाली। एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा, संगठन की ओर से पांच नवंबर को रैली निकाली जानी थी, लेकिन इस दिन रविवार होने के चलते शुक्रवार को ही रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iकॉलेज की रैली में आए स्कूली बच्चेI

एबीवीपी की शंखनाद रैली में स्कूली बच्चे भी नजर आए। बच्चे स्कूल की यूनिफाॅर्म में ही रैली में शामिल हुए और एबीवीपी के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। एक छात्र तो कॉलेज के गेट पर चढ़कर गुलाल उड़ाता नजर आया।





Iकॉलेज परिसर में लगा गंदगी का अंबारI



एबीवीपी और एनएसयूआई की रैली से कॉलेज परिसर में गंदगी का अंबार लग गया। शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर के अलावा शहर के मार्गाें पर भी जमकर पोस्टर उड़ाए।






Iएसजीआरआर में भी एबीवीपी ने किया शक्ति प्रदर्शनI

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी एबीवीपी ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। प्रत्याशी पहले अपने समर्थकों के साथ पाम सिटी पर एकत्र हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए कॉलेज पहुंचे। यहां भी छात्रों ने नारेबाजी करते हुए एबीवीपी के पक्ष में वोट करने की अपील की।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed