Air Service: समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट से जुड़ेंगे नए शहर, इन शहरों के लिए शुरू हो सकती है फ्लाइट
27 मार्च से विमानन कंपनी एलाइंस एयर देहरादून-वाराणसी और देहरादून-जम्मू के बीच अपनी फ्लाइट संचालित करने की तैयारी कर रही है।
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल तैयार कर लिया है। इस समर शेड्यूल को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से एप्रुवल का इंतजार है। समर शेड्यूल लागू होते ही देहरादून एयरपोर्ट से कुछ नए शहर हवाई मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे।
प्रतिवर्ष मार्च के आखिर में एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल लागू किया जाता है। जिसमें कुछ नए शहरों को फ्लाइट शुरू की जाती है। वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के लिए विभिन्न शहरों को प्रतिदिन उड़ान भर रही फ्लाइटों की संख्या को भी बढ़ाया जाता है।
Haridwar: यूपी सिंचाई विभाग ने हरकी पैड़ी पर अचानक रोका जल, गंगा सभा को भी नहीं दी सूचना
27 मार्च से विमानन कंपनी एलाइंस एयर देहरादून-वाराणसी और देहरादून-जम्मू के बीच अपनी फ्लाइट संचालित करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के अधिकारी इसकी जानकारी शनिवार को एयरपोर्ट पर आयोजित हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में पहले ही दे चुके हैं।
वहीं इंडिगो एयर लाइंस धर्मशाला के लिए अपनी नई फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इंडिगो आगामी 26 अप्रैल से अपनी कोलकाता की बंद पड़ी फ्लाइट को फिर से शुरू करने जा रही है। जिसके शुरू होने से देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो की कुल 14 फ्लाइट हो जाएंगी।
वर्तमान में एयरपोर्ट पर प्रतिदिन इंडिगो, गो एयरवेज, विस्तारा, एलाइंस एयर आदि की कुल 24 फ्लाइटें संचालित की जा रही हैं। समर सीजन के बाद फ्लाइटों की यह संख्या 30 के पार पहुंचने की संभावना है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो के मैनेजर विपिन शर्मा ने कहा कि उनकी कंपनी प्रयागराज के लिए नियमित फ्लाइट संचालित कर रही है। जबकि कोलकाता की बंद पड़ी फ्लाइट को आगामी 26 मार्च से दोबारा शुरू किया जा रहा है।
समर शेड्यूल में बदल जाएगा फ्लाइटों का समय
देहरादून एयरपोर्ट परसमर शेड्यूल लागू होते ही जहां कुछ फ्लाइटें बढ़ जाएंगी। वहीं एयरपोर्ट पर पहले से संचालित फ्लाइटों के एराइवल और डिपार्चर टाइम में भी बदलाव आएगा। एयरपोर्ट पर संचालित सभी विमानन कंपनियों का विंटर और समर शेड्यूल अलग-अलग होता है। एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नवंबर से लेकर मार्च आखिर तक विंटर, और मार्च आखिर से लेकर नवंबर तक समर शेड्यूल को लागू किया जाता है।
देहरादून एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल बना दिया गया है। डीजीसीए से एप्रुवल के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। समर शेड्यूल में फ्लाइटों की संख्या बढ़ जाएगी।
- प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक, देहरादून