फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aims will give training to doctors

डॉक्टरों को ट्रेनिंग देगा एम्स, शामिल होंगे सरकारी और गैरसरकारी चिकित्सक

Thu, 11 May 2017 11:08 AM IST
हेमवती नंदन भट्ट/ अमर उजाला,ऋषिकेश
हेमवती नंदन भट्ट/ अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 11 May 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
aims will give training to doctors
aims

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश शाखा सूबे के सभी सरकारी, गैर सरकारी चिकित्सकों को प्रशिक्षित करेगा। इसकी प्रक्रिया इसी माह से शुरू होगी। फेज वन में संस्थान एम्स के चिकित्सकों को ही विभिन्न मेडिकल कोर्स की ट्रेनिंग कराएगा। इसके बाद राज्य के सरकारी और उसके बाद निजी चिकित्सकों को विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान द्वारा चिकित्सकों को विभिन्न कोर्स के जरिए दक्ष बनाए जाने के इस निर्णय का लाभ रोगियों को मिलेगा।

विज्ञापन

                   
एम्स संस्थान ने उत्तराखंड में कार्यरत डॉक्टरों को अपने स्तर से प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इसकी पहल संस्थान अपने चिकित्सकों से करेगा। पहले फेज में एम्स में कार्यरत चिकित्सकों को ही प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसके तहत उन्हें एक-एक दिवसीय एडवांस कॉर्डिट लाइफ सपोर्ट कोर्स, बेसिक लाइफ सपोर्ट कोर्स, एडवांस टारगेट लाइफ सपोर्ट कोर्स, एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट कोर्स आदि अनेक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में दक्ष बनाया जाएगा। संस्थान द्वारा इस तरह के कोर्स देने का उद्देश्य रोगियों को एम्स संस्थान से बाहर भी बेहतर चिकित्सा सुविधा देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                  
एम्स प्रशासन के अनुसार सभी कोर्स एक-एक दिन के होंगे। जिसमें चिकित्सकों के ज्ञान की थाह ली जाएगी और उन्हें दक्ष बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें दिए गए प्रशिक्षण की परीक्षा भी ली जाएगी। इस परीक्षा को पासआउट करने वाले चिकित्सकों को एम्स संस्थान बाकायदा सर्टिफिकेट जारी करेगा। एम्स प्रशासन की मानें तो यह सर्टिफिकेट चिकित्सकों को प्रेक्टिस के लिए लाईसेंस लेने में आने वाली दिक्कतों में सहायक साबित होगा। 

14 से शुरू होगी ट्रेनिंग

aims will give training to doctors
Doctor logo

एम्स प्रशासन ने 14 मई से चिकित्सकों के लिए कोर्स शुरू करेगा। जिसमें प्रथम फेज में संस्थान के चिकित्सकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद राज्य के सरकारी चिकित्सकों और उसके बाद निजी चिकित्सकों को विभिन्न मेडिकल कोर्स कराए जाएंगे।         

एम्स रोगियों की बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सभी चिकित्सकों को अपने यहां विभिन्न कोर्स कराएगा। जिसमें उनके ज्ञान की थाह ली जाएगी, साथ ही उन्हें नई चिकित्सकीय जानकारियां दी जाएंगी। चिकित्सकों की दक्षता के लिए यह कोर्स लगातार जारी रहेंगे। 

ऋषिकेश एम्स के निदेशक प्रो. डा. रवि कांत ने बताया कि जिसमें चरणबद्ध ढंग से 100 से 150 चिकित्सकों की खेप को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे रोगियों को अच्छी चिकित्सा सहायता मिलेगी, साथ ही डॉक्टर्स को वर्किंग लाइसेंस के लिए एम्स द्वारा जारी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र मददगार साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed