फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIIMS doctors treating in PHC police station, medical in-charge on VIP duty

Dehradun News: पीएचसी थानो में एम्स के डॉक्टर करते इलाज, चिकित्सा प्रभारी की ड्यूटी वीआईपी

Sat, 02 Dec 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors treating in PHC police station, medical in-charge on VIP duty
I
विज्ञापन

II- चार बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा भी नहीं
I
I
I
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) थानो के आसपास के गंभीर मरीजों को इलाज करवाने के लिए 15 किलोमीटर दूर डोईवाला सीएचसी या रायपुर सीएचसी जाना पड़ता है। चार बेड के इस पीएचसी में इमरजेंसी में इलाज और प्रसव की सुविधा नहीं है। यहां रोजाना ऋषिकेश एम्स की टीम इलाज करने आती है। यहां के प्रभारी की वीआईपी ड्यूटी ही चलती रहती है।
I
Iप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो में सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी चलती है लेकिन यहां इमरजेंसी की सुविधा नहीं है। ऋषिकेश एम्स से आने वाली टीम में सीनियर डॉक्टर, पीजी, इंटर्न, लैब टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टोर कीपर, हाउस कीपिंग, नर्सिंग ऑफिसर, हॉस्पिटल अटेंडेंट और सिक्योरिटी गार्ड होते हैं। यह टीम सुबह नौ बजे से शाम 4.30 बजे तक ड्यूटी करती है।
विज्ञापन

I
I
I
Iदिसंबर में पूरा हो रहा कार्यभार
I
Iपीएचसी थानो की ओपीडी संचालित करने के लिए ऋषिकेश एम्स को कार्यभार दिया गया था। यह कार्यकाल पांच साल का था जो दिसंबर में समाप्त हो रहा है।
I
I
I
I---------
I
Iयहां के प्रभारी रायपुर भी जाते इलाज करने
I
I
I
Iथानो पीएचसी, रायपुर सीएचसी के अंतर्गत आता है। ऐसे में पीएचसी थानो के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इंतखाब हुसैन की ड्यूटी रायपुर सीएचसी में भी लगती रहती है। इसके अलावा चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, वीआईपी ड्यूटी, पोस्टमार्टम और स्पोर्ट्स कॉलेज में ड्यूटी लगती रहती है। ऐसे में डॉक्टर के पास पीएचसी पर मरीजों के इलाज को समय ही नहीं बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I------------
I
I

I
Iचंदन लैब खुलने से जांच की सुविधा
I
Iपीएचसी में एक साल से चंदन लैब की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में मरीजों की निशुल्क जांच भी हो रही है। इसके अलावा पीएचसी में सिर्फ एक फार्मासिस्ट और एक डॉक्टर हैं। यहां वार्ड बॉय और स्वीपर नहीं हैं। एक होम्योपैथिक और एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। इन डॉक्टरों की फार्मेसी भी उपलब्ध है।

I
I
I
I--------------
I
Iपीएचसी को सीएचसी में बदलने की मांग
I
I
I
Iथानो पीएचसी में कुड़ियाल गांव, थानो, रामनगर डांडा, मेढ़ावाला, कल्लूवाला, इठारना, धारकोट, तलाई आदि गांवों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इंतखाब हुसैन ने बताया कि यहां मरीज अधिक आते हैं और सुविधाएं उस हिसाब से नहीं हैं। यहां की सुविधाएं लाभार्थियों के हिसाब से तभी बढ़ेंगी जब इसे सीएचसी में बदला जाए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article