फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AI Robotics Questions Added to Exam Syllabus UKSSSC Assistant Agriculture Officer Recruitment Uttarakhand News

UKSSSC: सहायक कृषि अधिकारी भर्ती: आयोग ने जारी किया नया सिलेबस, डिजिटल AI, रोबोटिक्स से भी पूछे जाएंगे सवाल

Tue, 21 Jul 2026 08:11 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 21 Jul 2026 08:11 AM IST
सार

उत्तराखंड में सहायक कृषि अधिकारी बनने के लिए अब सिर्फ पारंपरिक कृषि ज्ञान ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीकों की समझ भी जरूरी होगी। यूकेएसएसएससी ने भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस जारी किया है, जिसमें एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल एग्रीकल्चर को शामिल किया गया हैं।

विज्ञापन
AI Robotics Questions Added to Exam Syllabus UKSSSC Assistant Agriculture Officer Recruitment Uttarakhand News
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को डिजिटल एआई, रोबोटिक्स के सवालों का भी सामना करना होगा।

विज्ञापन

कई भर्ती परीक्षाओं का सिलेबस न होने की वजह से अटकी हुई थीं। इन परीक्षाओं के लिए आयोग ने जो सिलेबस बनाकर भेजे थे, शासन स्तर पर संबंधित विभागों से सुझाव लेने के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कड़ी में शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यूकेएसएसएससी ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। सरकारी कृषि अधिकारी बनने के लिए सिर्फ पारंपरिक खेती, मिट्टी या फसल का ज्ञान ही काफी नहीं होगा। उत्तराखंड सरकार ने इस बार सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे आधुनिक विषयों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया है। यानी आने वाले दिनों में उत्तराखंड के कृषि अधिकारी खेतों में एआई और स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

ये होगा परीक्षा का पैटर्न

आयोग दो घंटे की परीक्षा कराएगा, जिसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस को 10 मुख्य इकाइयों में बांटा गया है। इकाई एक व दो में फसलों का वैज्ञानिक उत्पादन, जैविक, प्राकृतिक खेती, बागवानी (फल-फूल-सब्जी), मशरूम उत्पादन व हाइड्रोपोनिक्स आदि, इकाई तीन व चार में मृदा स्वास्थ्य, खाद-उर्वरक, सुदूर संवेदन, पादप सुरक्षा (कीट व रोग प्रबंधन) एवं रेशम, मधुमक्खी पालन, इकाई पांच व छह में मेंडल के नियम, जीआई टैग, बीज प्रौद्योगिकी, पादप कोशिका, पोषण और आपदा प्रबंधन, इकाई सात व आठ में पशुपालन व दुग्ध प्रसंस्करण, कृषि अर्थशास्त्र, केसीसी, पीएम-किसान व ई-नाम मंडी व्यवस्था, इकाई नौ व दस में आधुनिक कृषि उपकरण (ट्रैक्टर, पावर टिलर), हरित ऊर्जा, सांख्यिकी, डिजिटल कृषि व कृषि में एआई का उपयोग आदि से संबंधित विषय शामिल हैं। सिलेबस के साथ स्पष्ट किया गया है कि इन सभी विषयों से जुड़ी नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी बदलाव और समसामयिक सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी परीक्षा में शामिल माने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बारिश: चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी; दून में बाढ़ से हालात, 98 मार्ग बंद

परीक्षा की तिथि का इंतजार

आयोग ने पहले सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा के लिए 26 जुलाई की तिथि तय की थी। सिलेबस तय न होने के कारण आयोग ने यह परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसकी सूचना आयोग ने दो जुलाई को जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर में दी थी। अब आयोग इसकी नई तिथि जल्द ही जारी करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed