फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AI is Not Merely a Technology, but a Tool for Shaping the Future: Governor

एआई केवल तकनीक नहीं, भविष्य के दिशा निर्धारण का उपकरण : राज्यपाल

Sat, 18 Apr 2026 02:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
AI is Not Merely a Technology, but a Tool for Shaping the Future: Governor
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आज के समय की वास्तविकता है। यह शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों को तेजी से प्रभावित कर रही है। इसे केवल एक तकनीक के रूप में नहीं बल्कि भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में देखा जाना चाहिए। राज्यपाल शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में शिक्षा विभाग एवं संपर्क फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिक्षा पर एआई के प्रभाव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 21वीं सदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेटावर्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उन्नत तकनीकों की है। इन्हें अपनाना समय की आवश्यकता है। शिक्षा में इनका समावेश उत्तराखंड के छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। राज्यपाल ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करें और इसके उपयोग के लिए सक्षम बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड के शिक्षक और छात्र मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात करेंगे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से शिक्षा को अधिक समावेशी बनाया जा सकता है। विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में यह सहायक सिद्ध होगा। साथ ही एआई भाषा की बाधाओं को दूर कर स्थानीय भाषाओं में शिक्षा को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करता है। राज्यपाल ने संपर्क फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed