फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AGM and ATI was threatened by conductor.

AGM और ATI पर कंडक्टर भारी, छीनी मशीन

Mon, 22 Feb 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
AGM and ATI was threatened by conductor.

बिना टिकट (डब्ल्यूटी) यात्रियों को सफर करवाने पर पकड़े गए एक कंडक्टर ने जांच करने आए परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) और दो असिस्टेंट ट्रैफिक इंस्पेक्टर (एटीआई) को हड़का दिया। जांच टीम के हाथ से मशीन तक छीन ली और वापस करने से इनकार कर दिया। ऐसे में जांच टीम को बस थाने लेकर जानी पड़ी। पुलिस के सामने कंडक्टर ने मशीन लौटाई और उसके खिलाफ डब्लूटी का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


रविवार को वाल्वो बस (यूके 07 पीए 2034) में छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के शेरपुर स्टापेज पर परिवहन निगम के दस्ते ने बस चेक की। सूत्र बताते हैं कि 13 सवारियों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, जबकि बस में 12 सवारी बैठी थी। इसके बाद कंडक्टर ने अनुबंधित वाल्वो बस में एक सवारी बैठाकर उसे फर्जी टिकट दे दिया।
विज्ञापन


वाल्वो में मिला फर्जी टिकट
वाल्वो का देहरादून से दिल्ली तक का किराया 684 रुपये है। शेरपुर स्टापेज पर जब चेकिंग दस्ते ने गाड़ी चेक की तो उसमें एक यात्री के पास फर्जी टिकट मिला। एजीएम पूजा कैरा के नेतृत्व में एटीआई अनिल काला और तीरथ सिंह जांच दस्ते में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री के पास मौजूद टिकट में न किराये का जिक्र, न गाड़ी नंबर था। पूछने पर सवारी ने बताया कि कंडक्टर ने टिकट दिया है। इसके बाद चेकिंग दस्ते ने कंडक्टर से मशीन ली और डब्लूटी लिखने लगा। जब एटीआई डब्लूटी लिखने लगा तो कंडक्टर हरेंद्र कुमार द्वितीय ने एजीएम पूजा कैरा से मशीन छीन ली।


सामने ही कंडक्टर ने बना लिया टिकट
मामले की पहले से ही वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। इसके बाद एजीएम ने कहा कि गाड़ी थाने ले चलो। इसके बाद यूपी के फतेहपुर थाने में गाड़ी पहुंची। इस बीच कंडक्टर ने मशीन से यात्री का टिकट बना दिया। पुलिस की मौजूदगी में सारा घटनाक्रम हुआ और 684 रुपये की एक डब्लूटी दर्ज की गई। जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि आरोपी कंडक्टर के खिलाफ परिवहन निगम की नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed