{"_id":"3b4cb3e4021fb8827a4396947c70a667","slug":"age-limit-increased-for-police-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 28 की उम्र में भी बन सकते हैं दारोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 28 की उम्र में भी बन सकते हैं दारोगा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब उत्तराखंड में 28 साल उम्र के युवा भी पुलिस में दारोगा बन सकेंगे। भर्ती में युवाओं की उम्र सीमा बढ़ाने की मांग पर सीएम ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन
उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की थी
गृह विभाग ने सीएम का संकेत मिलते ही कसरत शुरू कर दी है। पहले उम्र सीमा 27 साल थी। राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दारोगा भर्ती के लिए उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने दूसरे राज्यों में दारोगा भर्ती के लिए उम्र सीमा का हवाला भी दिया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि दारोगा भर्ती के लिए बिहार में 37, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र व गुजरात में 28, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, नागालैंड, अंडमान निकोबार व सिक्किम में 30 साल की उम्र सीमा तय है।
विज्ञापन
प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी
मगर, उत्तराखंड में यह सीमा 27 वर्ष ही है। मुख्यमंत्री ने जुगरान के पत्र पर ही गृह विभाग को इस बाबत प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए।
प्रमुख सचिव गृह ओमप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया है। दारोगा के लिए उम्र सीमा 27 से 28 साल करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को जल्द भेजा जाएगा।